Rewari News रेवाड़ी । हरियाणा के रेवाड़ी जिले से रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के सेक्टर-5 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि देखते ही देखते सैकड़ों गरीबों के आशियाने जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि, उन्होंने पास के पक्के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सबसे डरावना मंजर तब देखने को मिला जब झुग्गियों में रखे गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। Fire in Rewari Sector 5, Cylinder Blast Rewari
धमाकों से मची अफरा-तफरी, जान बचाकर भागे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग दोपहर के समय लगी जब अधिकांश लोग अपने घरों में थे। आग लगने के कुछ ही देर बाद झुग्गियों में रखे छोटे-बड़े गैस सिलेंडर फटने लगे। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दराज के इलाकों में भी दहशत फैल गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगे। गरीब परिवारों को अपना सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। किसी की जमापूंजी जल गई, तो किसी का राशन और कपड़े। कुल मिलाकर सैकड़ों परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। Rewari Fire Brigade, Haryana News Today, Slum Fire Rewari
फायर ब्रिगेड का पानी खत्म, राहत कार्य में आई बड़ी बाधा
घटना की सूचना मिलते ही रेवाड़ी और बावल से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि, दमकल की गाड़ियां कम पड़ गईं। राहत कार्य के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का पानी खत्म हो गया, जिससे आग बुझाने का काम बीच में ही रुक गया।
स्थानीय लोगों का गुस्सा: लोगों का कहना है कि, प्रशासन ने गाड़ियां भेजने में देरी की और जितनी गाड़ियां आईं, वे इस भीषण आग को काबू करने के लिए पर्याप्त नहीं थीं।
भीड़ ने बढ़ाई मुसीबत: मौके पर उमड़ी तमाशबीन भीड़ के कारण दमकल कर्मियों और एंबुलेंस को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रशासनिक अमला मौके पर, जनहानि पर सस्पेंस
हादसे की गंभीरता को देखते हुए शहर थाना और मॉडल टाउन थाना की पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर तैनात की गई। सुरक्षा के लिहाज से एंबुलेंस की कई गाड़ियां भी बुलाई गईं। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट में किसी व्यक्ति के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन झुग्गियों में रहने वालों का कहना है कि, कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी फिलहाल मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।