UP Smart Meter Relief: योगी सरकार का बड़ा फैसला! बैलेंस जीरो होने पर भी नहीं कटेगी बिजली, स्मार्ट मीटर लगाने पर भी लगी रोक

UP Smart Meter Relief लखनऊ । उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट मीटर से जुड़े नियमों में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। अब स्मार्ट मीटर का जीरो बैलेंस होने पर भी उपभोक्ताओं की बत्ती गुल नहीं होगी। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया है कि, मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सरकार ने बिजली कनेक्शन काटने की प्रक्रिया को फिलहाल आसान और उपभोक्ता हितैषी बना दिया है। Yogi Adityanath Smart Meter Relief, UP Electricity News

बैलेंस खत्म हुआ तो क्या होगा? सरकार की नई गाइडलाइंस

अक्सर देखा जाता था कि, बैलेंस खत्म होते ही रात-बिरात बिजली कट जाती थी, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। अब सरकार ने इसके लिए ‘लिमिट’ तय कर दी है।

3 दिन या 200 रुपये का ग्रेस: यदि आपका बैलेंस जीरो हो जाता है, तो भी अधिकतम 3 दिन या 200 रुपये तक (2 किलोवाट भार तक के लिए) बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी।

छुट्टियों में राहत: रविवार या किसी भी राजपत्रित अवकाश (Holiday) के दिन बैलेंस नेगेटिव होने पर भी बिजली नहीं काटी जाएगी।

45 दिन का सुरक्षा कवच: जहां नए स्मार्ट मीटर लगे हैं, वहां शुरुआती 15 दिन कन्वर्जन और अगले 30 दिन यानी कुल 45 दिन तक कनेक्शन काटने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

पुराने मीटर बदलने पर तत्काल रोक: तकनीकी जांच शुरू

स्मार्ट मीटर की सटीकता और तकनीकी खामियों की मिल रही शिकायतों को देखते हुए सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक उच्चस्तरीय तकनीकी समिति का गठन किया गया है।  Smart Meter Zero Balance Rule, Arvind Kumar Sharma Energy Minister

बड़ा फैसला: जब तक यह कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट नहीं सौंप देती, तब तक प्रदेश में पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक रहेगी। यह कमेटी आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों की देखरेख में 10 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp