Akhilesh Yadav in Rewari: भांजी की शादी में ‘भात’ भरने रेवाड़ी आएंगे अखिलेश यादव, जानिए मुलायम परिवार का हरियाणा से क्या है खास रिश्ता?

Akhilesh Yadav in Rewari रेवाड़ी । उत्तर प्रदेश की सियासत के दिग्गज और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज हरियाणा के दौरे पर हैं। (Haryana News Today) लेकिन इस बार उनके आने का कारण राजनीति नहीं, बल्कि पारिवारिक रस्में हैं। अखिलेश यादव आज अपनी भांजी डॉ. श्वेता की शादी में शामिल होने के लिए रेवाड़ी पहुंच रहे हैं। वह यहां न केवल शादी समारोह में शिरकत करेंगे, बल्कि मामा का फर्ज निभाते हुए ‘भात’ भरने की रस्म भी पूरी करेंगे। Akhilesh Yadav Rewari Visit

पहली बार बुआ के घर आएंगे अखिलेश

अखिलेश यादव के भांजे डॉ. विराटवीर ने बताया कि, यह पहला मौका है जब अखिलेश यादव व्यक्तिगत रूप से उनके घर आ रहे हैं। उनके पिता, स्व. मुलायम सिंह यादव तो कई बार रेवाड़ी आए, लेकिन अखिलेश पहली बार अपनी बुआ के परिवार के बीच समय बिताएंगे। अखिलेश यादव शाम 5 बजे तक सह-परिवार रेवाड़ी पहुंचेंगे। प्रशासन को उनके आने का पूरा शेड्यूल मिल चुका है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  Mulayam Singh Yadav Rewari Relation, Dr. Shweta Wedding Rewari

डॉक्टर श्वेता और डॉ. ऋषभ का ‘अरेंज’ रिश्ता

यह शादी रेवाड़ी के ओल्ड राव पैलेस में आज ही संपन्न होगी। यह एक अरेंज मैरिज है, जहां दूल्हा और दुल्हन दोनों ही चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं।

डॉ. श्वेता: उन्होंने गाजियाबाद से एमबीबीएस किया है, और फिलहाल अपने भाई डॉ. विराट के साथ अस्पताल की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

डॉ. ऋषभ: बरेली से एमबीबीएस करने के बाद फिलहाल मास्टर ऑफ चिरुर्गिया (MCH) की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पिता राजबीर यादव रेवाड़ी में शिक्षण संस्थान चलाते हैं।

दोनों परिवारों की जान-पहचान पुरानी थी, जिसे अब श्वेता और ऋषभ की रजामंदी के बाद एक पवित्र रिश्ते में बदला जा रहा है।

मुलायम सिंह यादव और रेवाड़ी का गहरा नाता

बहुत कम लोग जानते हैं कि, यूपी के ‘नेताजी’ यानी स्व. मुलायम सिंह यादव का रेवाड़ी से खून का रिश्ता था।

चचेरी बहन का ससुराल: मुलायम सिंह की चचेरी बहन कुसुमलता की शादी रेवाड़ी के नंदरामपुर बास गांव के एडवोकेट महेंद्र सिंह से हुई थी।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp