North Korea Missile Launch: होर्मुज में ईरान-US तनाव के बीच किम जोंग का बड़ा धमाका, जापान में नेशनल इमरजेंसी और ‘सबमरीन’ वाला डर!

North Korea Missile Launch टोक्यो/सियोल । दुनिया अभी ईरान और अमेरिका के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दोबारा बढ़े तनाव को समझ ही रही थी कि, उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। इस अचानक हुए हमले (टेस्ट) के बाद जापान में नेशनल इमरजेंसी (National Emergency) घोषित कर दी गई है। जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने आनन-फानन में सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। Japan National Emergency

ईरान-US तनाव का फायदा उठा रहे किम जोंग?

विशेषज्ञों का मानना है कि, किम जोंग उन ने मिसाइलें दागने के लिए जानबूझकर यह समय चुना है। जब दुनिया की नज़रें होर्मुज की नाकाबंदी और तेल संकट पर टिकी हैं, तब उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य ताकत दिखाकर अमेरिका और उसके सहयोगियों को बड़ी चुनौती दी है। रविवार को दागी गई ये मिसाइलें छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें थीं, जो समुद्र की ओर दागी गईं।

IAEA की चेतावनी के बावजूद ‘परमाणु’ पागलपन

अभी कुछ दिन पहले ही संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था IAEA के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने चेतावनी दी थी कि, उत्तर कोरिया परमाणु हथियार बनाने की दिशा में “बहुत गंभीर” प्रगति कर रहा है। लेकिन किम जोंग ने इन चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए सिन्पो (Sinpo) क्षेत्र से ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं। Kim Jong Un News, Strait of Hormuz Tension

मिसाइल टेस्ट की बड़ी बातें

  • दूरी: मिसाइलों ने करीब 140 किलोमीटर (87 मील) का सफर तय किया।
  • लोकेशन: उत्तर कोरिया के सिन्पो क्षेत्र से पूर्वी समुद्र की ओर प्रहार किया गया।
  • सबमरीन का खतरा: सिन्पो वही जगह है, जहां उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा पनडुब्बी (Submarine) शिपयार्ड है। दक्षिण कोरियाई सेना जांच कर रही है कि, क्या ये मिसाइलें समुद्र के अंदर पनडुब्बी से दागी गई हैं।

जापान और दक्षिण कोरिया में ‘हाई अलर्ट’

इस घटना के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग के भारत दौरे से ठीक पहले एक आपातकालीन सुरक्षा बैठक बुलाई गई।

जापान की आपत्ति: जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि, यह अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए सीधा खतरा है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का खुला उल्लंघन है। North Korea Ballistic Missile, 2026 World News

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp