Iran-US Conflict: ईरान में ‘सत्ता पलट’! मुज्तबा खामेनेई और IRGC का कब्जा, भारतीय जहाजों पर फायरिंग के बाद छिड़ेगा महायुद्ध?

Iran-US Conflict तेहरान/वाशिंगटन । मिडिल ईस्ट (Middle East) इस वक्त एक ऐसे ज्वालामुखी के मुहाने पर खड़ा है, जो कभी भी फट सकता है। ईरान के भीतर मचे जबरदस्त राजनीतिक घमासान के बीच एक ऐसी खबर आई है, जिसने व्हाइट हाउस से लेकर नई दिल्ली तक हड़कंप मचा दिया है। ‘द न्यूयॉर्क पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की कट्टरपंथी सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने देश की कमान पर प्रभावी रूप से कब्जा कर लिया है। यह बदलाव इसी वीकेंड में गुपचुप तरीके से हुआ है, जिससे अब ईरान की विदेश नीति और सैन्य फैसलों की चाबी कट्टरपंथियों के हाथ में आ गई है।

मुज्तबा खामेनेई और वाहिदी

ईरान की सत्ता में हुए इस ‘साइलेंट तख्तापलट’ के बाद अब राष्ट्रपति या विदेश मंत्री सिर्फ नाम के रह गए हैं। असली पावर सेंटर अब IRGC कमांडर अहमद वाहिदी और सर्वोच्च नेता के शक्तिशाली बेटे मुज्तबा खामेनेई बन गए हैं। वाशिंगटन स्थित ‘इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर’ (ISW) का दावा है कि, विदेश मंत्री अब्बास अराघची जैसे उदारवादी नेताओं को पूरी तरह किनारे कर दिया गया है। Strait of Hormuz Blockade 

अराघची ने हाल ही में ट्रंप प्रशासन के साथ बातचीत कर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने का संकेत दिया था, लेकिन कट्टरपंथियों ने न केवल उनके फैसले को पलटा, बल्कि बातचीत की प्रक्रिया को ही ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

भारतीय जहाजों पर फायरिंग और होर्मुज की नाकाबंदी

ईरान ने अपनी नई और आक्रामक नीति का ट्रेलर दुनिया को दिखा दिया है। दुनिया के सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण तेल मार्ग, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव अब हिंसक हो चुका है। Indian Ships Fired in Iran

भारतीय जहाजों को बनाया निशाना: इस रास्ते से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर ईरान की ओर से हमले शुरू हो गए हैं। सबसे डराने वाली बात यह है कि, दो भारतीय जहाजों पर भी फायरिंग की गई है।

सैकड़ों जहाज हुए कैद: ईरान की सख्त नाकाबंदी की वजह से फारस की खाड़ी में दुनिया भर के सैकड़ों मालवाहक जहाज फंस गए हैं। यह नाकाबंदी इतनी मजबूत है कि, वैश्विक तेल सप्लाई चेन पूरी तरह टूटने की कगार पर पहुंच गई है। Mojtaba Khamenei Power, US Seizes Iran Cargo Ship

अमेरिका का महा-पलटवार: ईरानी जहाज पर कब्जा IRGC News 2026

ईरान की इस गुंडागर्दी का जवाब देने के लिए अमेरिकी नौसेना ने भी मोर्चा खोल दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के एक कार्गो शिप (Cargo Ship) पर हमला कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। इस जवाबी कार्रवाई ने आग में घी डालने का काम किया है। खाड़ी क्षेत्र में अब दोनों देशों की नौसेनाएं आमने-सामने हैं, और किसी भी पल एक छोटी सी चिंगारी ‘फुल स्केल वॉर’ यानी महायुद्ध शुरू कर सकती है।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp