Haryana News: एयरपोर्ट जैसा दिखेगा पानीपत रेलवे स्टेशन! 63.45 करोड़ से बदलेगी सूरत, जानिए कब तक बनकर होगा तैयार

Haryana News पानीपत । पानीपत रेलवे जंक्शन को अत्याधुनिक और एयरपोर्ट जैसी हाइटेक सुविधाओं से लैस करने की योजना तैयार हो गई है। वर्ष 2045 तक की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जंक्शन का नया डिजाइन और मास्टर प्लान मंजूर किया है।

रि-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 एकड़ में फैले स्टेशन परिसर को ₹63.45 करोड़ की लागत से संवारा जाएगा। यह भव्य प्रोजेक्ट अगले 5 सालों में पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।

दिल्ली-चंडीगढ़ के बीच 4 रेलवे लाइनें और नया लेआउट…

ट्रैक विस्तार: दिल्ली-चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक को वर्तमान 2 लाइनों से बढ़ाकर 4 लाइन करने की योजना पर काम शुरू हो गया है।

पश्चिम दिशा में विस्तार: मॉडर्नाइजेशन प्लान के तहत स्टेशन का विस्तार पश्चिम दिशा की ओर होगा, जहां नई रेलवे लाइनें बिछाई जाएंगी।

पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ लेन: स्टेशन परिसर में 18 मीटर चौड़ी फ्री लेन बनेगी, जिसमें कार और ऑटो के लिए अलग-अलग 6 मीटर की लेन होगी।

व्यावस्थित पार्किंग: 300 से अधिक दोपहिया वाहनों, 58 ऑटो और 28 कारों के लिए अलग पार्किंग जोन निर्धारित किया गया है।

पानीपत जंक्शन के नए मास्टर प्लान की मुख्य विशेषताएं…

सुविधा व क्षेत्र विवरण एवं क्षमता
प्रोजेक्ट लागत (Phase-1)

₹63.45 करोड़ (21 एकड़ क्षेत्र में)

मुख्य (फ्रंट) बिल्डिंग

2 मंजिला भव्य इमारत (लागत: ₹15.18 करोड़)

मॉडल टाउन साइड बिल्डिंग

216 वर्ग मीटर में नई बिल्डिंग निर्माण

लिफ्ट और एस्केलेटर

कुल 6 लिफ्ट (2 फ्रंट बिल्डिंग, 4 प्लेटफॉर्म) + 8 एस्केलेटर

फुट ओवरब्रिज (FOB)

माल गोदाम के पास 6 मीटर चौड़ा नया FOB, पुराने FOB की चौड़ाई भी बढ़ेगी

कॉनकोर्स (गलियारा)

प्लेटफॉर्म के ऊपर 12 मीटर चौड़ा भव्य एयर-कॉनकोर्स

ग्रीन पार्क व प्लाजा

मुख्य द्वार पर 1,407 वर्ग मीटर का प्लाजा व 700 वर्ग मीटर का ग्रीन पार्क

 

पानीपत के लिए क्यों जरूरी है यह प्रोजेक्ट?

पानीपत के पूर्व शिक्षा अधिकारी के मुताबित, पानीपत टेक्सटाइल सिटी और सिटी ऑफ वीवर्स के रूप में विश्वविख्यात है, जहां इंडियन ऑयल रिफाइनरी और एनएफएल जैसे बड़े उद्योग स्थापित हैं। वर्तमान में यहां से रोजाना 87 ट्रेनें गुजरती हैं और स्टेशन की क्षमता केवल 4,073 यात्रियों की है। भविष्य की आबादी और औद्योगिक रफ्तार को देखते हुए वर्ष 2045 तक पीक आवर में यात्रियों की संख्या बढ़कर 12,219 प्रति घंटा हो जाएगी। इसी आवश्यकता को पूरा करने के लिए नए जंक्शन को डिजाइन किया गया है। Panipat Railway Station New Design 2045, Delhi Chandigarh Railway 4 Track Plan, Panipat Station Lift Escalator FOB, Haryana Railway News

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp