Haryanvi Song Artist Death/Haryanvi Actress Divyanka Sirohi चंडीगढ/गाजियाबाद । हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपनी कातिलाना मुस्कान और बेहतरीन अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाली मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही अब हमारे बीच नहीं रहीं। मंगलवार देर रात गाजियाबाद स्थित उनके आवास पर एक दर्दनाक हादसे में उनकी जान चली गई। महज 30 साल की उम्र में दिव्यांका का इस तरह जाना पूरी इंडस्ट्री और उनके 1.3 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए किसी गहरे सदमे से कम नहीं है। Haryanvi Actress Divyanka Sirohi
उस रात क्या हुआ? भाई ने बताया आंखों देखा हाल
दिव्यांका के भाई हिमांशु ने भारी मन से बताया कि, मंगलवार रात करीब 8 बजे दिव्यांका घर पर ही थीं। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे चक्कर खाकर फर्श पर गिर पड़ीं। फर्श पर गिरने के कारण उनके सिर के पिछले हिस्से में गहरी अंदरूनी चोट लगी और खून बहने लगा। जब छोटा भाई दीपांशु उनके पास पहुंचा, तो दिव्यांका का शरीर ठंडा पड़ चुका था। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बुलंदशहर से ग्लैमर की दुनिया तक का सफर
19 नवंबर 1996 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जन्मी दिव्यांका ने कभी नहीं सोचा था कि, वह हरियाणा की टॉप एक्ट्रेस बनेंगी। उन्होंने मेरठ से B.Com, सिक्किम से MBA और फिर गुरुग्राम से B.Ed की पढ़ाई की। पढ़ाई में अव्वल होने के बावजूद उनके मन में बचपन से ही एक्टिंग और डांस का जुनून था। एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली दिव्यांका ने साबित किया कि अगर टैलेंट हो, तो भाषा की दीवारें मायने नहीं रखतीं। Divyanka Sirohi Biography, Ghaziabad News
एक वीडियो ने बदली थी किस्मत: 20 मिलियन व्यूज का वो जादू
दिव्यांका की कामयाबी की शुरुआत एक टिक-टॉक वीडियो से हुई थी। नीले रंग के सूट में पंजाबी गाने ‘मेरी मम्मी नूं पसंद नि तू’ पर उनके एक्सप्रेशन्स इतने वायरल हुए कि उस वीडियो को 20 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा। रातों-रात वे स्टार बन गईं और उनके 5 मिलियन फॉलोअर्स हो गए। इसके बाद उन्होंने 2018 में अपनी कॉर्पोरेट जॉब छोड़ दी और ‘विलेन’ गाने से हरियाणवी इंडस्ट्री में कदम रखा।
इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ किया काम
दिव्यांका ने अपने छोटे से करियर में 50 से ज्यादा सुपरहिट हरियाणवी गानों में काम किया। उन्होंने मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और केडी (KD) जैसे बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की। वे अपनी सुरक्षा और उसूलों को लेकर बहुत सजग थीं; वे अक्सर शूटिंग पर अपने भाई को साथ लेकर जाती थीं। उनका मानना था कि, अगर आप खुद ठीक हैं, तो पूरी दुनिया ठीक है।