Mirzapur The Movie: ‘दो नंबरी’ गाने को लेकर मेकर्स की व्यावसायिक चालाकी? थियेटर से बाहर निकल कर बोले फैंस?

Mirzapur The Movie नई दिल्ली । बंदे 1 नंबर के, धंधे 2 नंबरी… इस हरियाणवी हिप-हॉप बीट पर थियेटर की सीटों पर झूमने और सीटी बजाने की उम्मीद लेकर टिकट बुक करने वाले दर्शकों को तगड़ा झटका लगा है। 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई बहुप्रतीक्षित फिल्म Mirzapur The Movie को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला सच सामने आया है। जिस हरियाणवी गाने को मेकर्स ने फिल्म की मुख्य पहचान बनाकर दिन-रात प्रमोट किया था, वो सिनेमा हॉल के मुख्य वर्जन से पूरी तरह गायब है। Mirzapur movie Dhanda Nyoliwala song missing, Why Bande 1 Number Ke song not in Mirzapur movie, Mirzapur movie promotional song controversy, Dhanda Nyoliwala Maruti song in Mirzapur scene, Mirzapur movie song list in theater

फैंस के साथ हुआ प्रमोशनल…?

अगस्त की शुरुआत में जब एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ढांडा न्योलीवाला का यह धांसू गाना रिलीज किया, तो यूट्यूब पर चंद घंटों में मिलियन व्यूज बटोरते हुए इसने पूरे इंटरनेट को अपने कब्जे में ले लिया था। हरियाणवी हिप-हॉप के दीवानों को पूरा यकीन था कि, थियेटर के हैवी साउंड सिस्टम पर गुड्डू और मुन्ना भैया के स्वैग के साथ इस गाने का असली मज़ा आएगा।

जब सो रहा था देश, ISRO ने अंतरिक्ष में खोल दी भारत की तीसरी आंख, अब हर 30 मिनट में बदलेगा गेम 

लेकिन थियेटर की लाइट जलते ही बाहर निकल रही जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। मेकर्स ने व्यावसायिक चालाकी दिखाते हुए इसे केवल एक प्रमोशनल ट्रैक के रूप में इस्तेमाल किया। यानी यूट्यूब पर व्यूज बटोरने और फिल्म की हाइप खड़ी करने के लिए गाने का पूरा इस्तेमाल हुआ, लेकिन फिल्म की मुख्य कहानी के अंदर इसे जगह ही नहीं दी गई।

‘मारुति’ गाने ने संभाली कमान, कार चेस में दिखा असली स्वैग

हालांकि, थियेटर में ढांडा न्योलीवाला के फैंस के लिए थोड़ी राहत की खबर भी है। फिल्म के एक बेहद अहम और हाई-वोल्टेज हिस्से में उनका एक दूसरा पॉपुलर हरियाणवी ट्रैक मारुति (Maruti) बैकग्राउंड स्कोर के रूप में मौजूद है। बड़े परदे पर जब गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया के बीच एक हाई-स्पीड कार चेस (Car Drag Sequence) चलती है, तब बैकग्राउंड में बजता ‘मारुति’ गाना पूरे थियेटर का माहौल गरमा देता है। तेज रफ्तार गाड़ियों के साथ इस गाने की बेस बीट्स दर्शकों में जबरदस्त रोमांच भर रही हैं।

कैसा है फिल्म का ओवरऑल माहौल? जानिए वर्डिक्ट

फिल्म देखने गए अभिषेक महरौलिया ने बताया कि, म्यूजिक के इस बड़े फेरबदल को अगर साइड में रख दें, तो डायरेक्टर गुरमीत सिंह बड़े पर्दे पर मिर्जापुर का वही पुराना खौफनाक भौकाल वापस लाने में पूरी तरह कामयाब रहे हैं। Mirzapur The Movie

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp