IAS Tukaram Mundhe मुंबई । महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा और मिलावटखोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन ले रहे फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर और सीनियर आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंडे एक बार फिर जबरदस्त चर्चा में हैं। राज्यभर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर लागातार पड़ रही रेड और सख्त कार्रवाई के बीच उठ रहे सवालों पर आखिरकार तुकाराम मुंडे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अपनी कार्यशैली और पब्लिसिटी को लेकर लग रहे कयासों पर कड़ा जवाब देते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि, उनके लिए व्यक्तिगत पब्लिसिटी या पॉपुलैरिटी कोई मायने नहीं रखती, बल्कि जनता का स्वास्थ्य ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। IAS Tukaram Mundhe Statement, FDA Commissioner Maharashtra Action, Swiggy Zomato FDA Action Tukaram Mundhe
IAS Tukaram Mundhe बोले-पॉपुलैरिटी कभी मेरा लक्ष्य नहीं रही
जब उनसे पूछा गया कि, क्या उनकी सेलिब्रिटी जैसी छवि उनके काम से ध्यान भटकाती है, तो IAS तुकाराम मुंडे ने बेहद बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, यह कोई ध्यान भटकाने वाली बात नहीं है। पॉपुलैरिटी कभी भी मेरा लक्ष्य नहीं रही। मेरे लिए पब्लिक हेल्थ इश्यूज सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। यह सब तुकाराम मुंडे के बारे में नहीं है, बल्कि यह भारत और जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लक्ष्य के बारे में है। राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव के सवालों का जवाब देते हुए मुंडे ने कहा कि, वे पिछले दो दशकों से अपनी सेवा में वही काम करते आ रहे हैं, जो कानून के मुताबिक सही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि, अगर हमारे मानव संसाधन स्वस्थ नहीं होंगे, तो भारत महाशक्ति नहीं बन सकता। इसलिए नागरिकों के जनस्वास्थ्य को सबसे अहम मुद्दा बनाना ही होगा।
मई से अब तक 12,000 से ज्यादा ठिकानों पर एक्शन…
मई 2026 में महाराष्ट्र एफडीए (FDA) कमिश्नर का पद संभालने के बाद से तुकाराम मुंडे ने राज्य में मिलावटखोरों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है।
- 12,083 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई: एफडीए की टीमों ने अब तक 12,000 से अधिक खाद्य संस्थानों की जांच की है।
- 5,269 को नोटिस: नियमों में लापरवाही बरतने वाले 5,269 संस्थानों को सुधार नोटिस जारी किए गए हैं।
- 603 लाइसेंस सस्पेंड: मानक पूरे न करने वाले 603 संस्थानों के लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं।
6 September History in Hindi: 1965 भारत-पाक युद्ध से लेकर धारा 377 तक, 6 सितंबर की 10 बड़ी खबरें