Samosa Singh Success Story in Hindi: 12 लाख की नौकरी छोड़ शुरु किया समोसे का धंधा, सालभर में ₹18 करोड़ कमाकर सबको चौंकाया!

Samosa Singh Success Story in Hindi नई दिल्ली । भारत में जब भी सुबह की चाय या शाम के नाश्ते की बात होती है, तो सबसे पहला नाम दिमाग में ‘समोसे’ का ही आता है। नुक्कड़ की दुकानों से लेकर बड़े-बड़े रेस्टोरेंट तक, समोसा हर भारतीय के दिल के बेहद करीब है। Samosa Singh Founders, Samosa Singh Net Worth, amosa Singh Revenue, Samosa Recipe in Hindi

लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि, देश के सबसे भरोसेमंद और पारंपरिक स्नैक को बेचने के लिए दो वैज्ञानिकों ने अपनी लाखों रुपये की हाई-पेइंग कॉर्पोरेट नौकरियां छोड़ दीं? इतना ही नहीं, अपने सपनों का स्टार्ट-अप शुरू करने के लिए उन्होंने रहने का अपना इकलौता घर तक बेच दिया!

हम बात कर रहे हैं, बेंगलुरु स्थित चर्चित फूड-टेक स्टार्ट-अप समोसा सिंह (Samosa Singh) की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बायोटेक्नोलॉजिस्ट पति-पत्नी, शिखर वीर सिंह और निधि सिंह ने साल 2016 में इस ब्रांड की नींव रखी थी। आज यह कंपनी न केवल करोड़ों रुपये का साम्राज्य बन चुकी है, बल्कि इसने पारंपरिक समोसे को एक वैज्ञानिक और आधुनिक रूप देकर फूड इंडस्ट्री के इतिहास को पूरी तरह बदलकर रख दिया है।

रोते हुए बच्चे ने बदली जिंदगी… 

समोसा सिंह के बनने की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। शिखर वीर सिंह देश की जानी-मानी बायोटेक कंपनी बायोकॉन (Biocon) में मुख्य वैज्ञानिक (Principal Scientist) के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी निधि सिंह भी एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में लाखों के पैकेज पर काम कर रही थीं।

एक दिन शिखर एक मॉल के फूड कोर्ट में बैठे थे, जहां उन्होंने देखा कि एक छोटा बच्चा समोसा खाने के लिए रो रहा है, लेकिन उसकी मां उसे सड़क किनारे का अस्वास्थ्यकर और ज्यादा तेल वाला समोसा दिलाने से डर रही थी। उस महिला का मानना था कि बाहर के समोसों में सफाई नहीं होती और वे सेहत के लिए नुकसानदेह होते हैं।

बस इसी एक मामूली सी घटना ने शिखर के दिमाग में बिजली कौंधा दी। उन्होंने सोचा कि क्यों न समोसे जैसे पारंपरिक भारतीय स्नैक को हाइजीनिक, आधुनिक और साइंटिफिक टच देकर एक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड बनाया जाए?

जब बिजनेस के लिए बेचा… 

बिना किसी पारिवारिक बिजनेस बैकग्राउंड के इतनी बड़ी छलांग लगाना आसान नहीं था। शिखर और निधि ने अपनी जमी-जमाई नौकरियां छोड़ दीं और अपनी बरसों की जमा-पूंजी इस स्टार्ट-अप में लगा दी। लेकिन जब बड़े पैमाने पर ऑटोमेटेड किचन (Cloud Kitchen) और मशीनें लगाने की बात आई, तो उनके पास पैसों की भारी किल्लत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक से लोन और शुरुआती निवेश की कमी के बावजूद दोनों ने हार नहीं मानी। अपने सपने को साकार करने के लिए उन्होंने अपना रहने का अपार्टमेंट (घर) तक बेच दिया। उनके इस कड़े और जोखिम भरे फैसले पर रिश्तेदारों ने उंगलियां उठाईं, लेकिन दोनों अपने विजन को लेकर पूरी तरह अडिग थे। Samosa Singh Founders, Samosa Singh Net Worth, amosa Singh Revenue, Samosa Recipe in Hindi

विज्ञान और समोसे का मेल… (Samosa Recipe in Hindi)

पारंपरिक समोसे की सबसे बड़ी कमी यह होती है, कि वे तलने के कुछ ही देर बाद सुस्त, नरम और बहुत ज्यादा तैलीय (Oily) हो जाते हैं। शिखर और निधि ने अपनी साइंटिफिक बैकग्राउंड का इस्तेमाल करते हुए इस समस्या का अनूठा समाधान खोज निकाला…

साइंस-बेस्ड डिजाइन: उन्होंने समोसे के किनारों (Corners) को खास इंटरलॉक्ड तकनीक से सील करने की डिजाइन तैयार की।

56% कम तेल: इस खास शेप और ऑटोमेटेड फ्राइंग प्रोसेस की वजह से समोसा सिंह का समोसा सामान्य समोसों के मुकाबले 56% कम तेल सोखता है।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp