Rewari Municipal Election/Rewari Election Update रेवाड़ी । हरियाणा की स्थानीय राजनीति का केंद्र माने जाने वाले रेवाड़ी और धारूहेड़ा में निकाय चुनावों का पारा सातवें आसमान पर है। कांग्रेस द्वारा अपने उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब सबकी निगाहें भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लिस्ट पर टिकी हैं। सूत्रों की मानें तो बीजेपी आज अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है, लेकिन रेवाड़ी में 3 और धारूहेड़ा में 2 बड़े नामों के बीच पेंच फंसा हुआ है। यह मुकाबला अब केवल उम्मीदवारों का नहीं, बल्कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पसंद बनाम पार्टी संगठन की पसंद के बीच का बन गया है। BJP Candidates Rewari Dharuhera, Rao Inderjit Singh vs BJP Organization
रेवाड़ी नगर परिषद: तीन महिलाओं के बीच कांटे की टक्कर
रेवाड़ी में चेयरमैन का पद एससी (SC) महिला के लिए आरक्षित है। यहां बीजेपी के पास 25 से अधिक आवेदन आए थे, जिनमें से मंथन के बाद तीन नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इन नामों को लेकर चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक मैराथन बैठकों का दौर जारी है। Niharika Chaudhary Congress
- दावेदार 1: विनिता पीपल – पूर्व चेयरपर्सन रह चुकी हैं और उनके पास प्रशासनिक अनुभव है।
- दावेदार 2: डॉ. हर्षा निबंल – शिक्षित चेहरा और सामाजिक सक्रियता उनकी मजबूती है।
- दावेदार 3: उषा कांटीवाल – संगठन के भीतर इनकी पकड़ मजबूत मानी जा रही है।
कहा जा रहा है कि, इनमें से एक नाम राव इंद्रजीत सिंह की पसंद का है, जबकि दो नाम संगठन की ओर से आगे बढ़ाए गए हैं। बीजेपी यहां किसी ऐसे चेहरे को उतारना चाहती है, जो कांग्रेस की निहारिका चौधरी के मजबूत पारिवारिक बैकग्राउंड का मुकाबला कर सके। Vinita Peepal Dr Harsha Nimbal
धारूहेड़ा: राव इंद्रजीत समर्थकों के बीच ही मुकाबला
धारूहेड़ा नगर पालिका में स्थिति थोड़ी अलग है। यहां चेयरमैन का पद ओपन है और मुकाबला मुख्य रूप से राव इंद्रजीत सिंह के दो करीबियों के बीच ही सिमट गया है।
कंवर सिंह यादव: निवर्तमान चेयरमैन हैं, और पिछला चुनाव निर्दलीय जीतकर अपनी ताकत दिखाई थी। वह धारूहेड़ा पंचायत के सरपंच भी रह चुके हैं।
अजय जांगड़ा: वर्तमान वाइस चेयरमैन और बड़े ट्रांसपोर्टर हैं। पार्षदी का चुनाव जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता ग्राफ तेजी से बढ़ा है।
पार्टी के सामने संकट यह है कि, दोनों ही नेता राव खेमे के हैं, ऐसे में किसी एक को चुनना और दूसरे को नाराज न करना बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती होगी।
कांग्रेस की रणनीति ने बढ़ाई बीजेपी की धड़कनें
बीजेपी के देरी करने की एक बड़ी वजह कांग्रेस द्वारा उतारे गए मजबूत उम्मीदवार भी हैं। कांग्रेस ने रेवाड़ी से निहारिका चौधरी और धारूहेड़ा से कुमारी राज को मैदान में उतारकर ‘फैमिली लिगेसी’ कार्ड खेला है।