Rewari Municipal Election: कांग्रेस ने झोंकी ताकत, इनेलो का मास्टरस्ट्रोक; बीजेपी की वेटिंग लिस्ट ने बढ़ाई दावेदारों की धड़कनें

Rewari Municipal Election/Rewari Politics News रेवाड़ी । रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर निकाय चुनाव के रण में बिगुल बज चुका है, लेकिन राजनीतिक बिसात पर अभी शह और मात का खेल दिलचस्प बना हुआ है। नामांकन प्रक्रिया का दूसरा दिन भी बीत गया, लेकिन अब तक एक भी उम्मीदवार ने आधिकारिक रूप से पर्चा दाखिल नहीं किया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि, जहां कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने गली-मोहल्लों में प्रचार अभियान तेज कर दिया है, वहीं सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने के लिए ‘मंथन’ के दौर से ही नहीं निकल पाई है। Dharuhera Election Update 

कांग्रेस की ‘फर्स्ट मूवर’ एडवांटेज: मैदान में उतरीं महिला ब्रिगेड

कांग्रेस ने इस चुनाव में अपनी रणनीति बिल्कुल साफ रखी है। रेवाड़ी चेयरमैन पद के लिए निहारिका चौधरी और धारूहेड़ा के लिए कुमारी राज को मैदान में उतारकर पार्टी ने प्रचार में बढ़त बना ली है। कांग्रेसी कार्यकर्ता दल-बल के साथ घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। रणनीतिकारों का मानना है कि, उम्मीदवारों की जल्दी घोषणा होने से उन्हें जनता के बीच जाने का ज्यादा समय मिल रहा है, जिसका फायदा चुनाव परिणाम में देखने को मिल सकता है। BJP Candidate List Haryana, Haryana Nagar Palika Nomination

इनेलो का ‘निर्दलीय’ दांव: मीनू डहीनवाल ने बढ़ाई हलचल

इधर, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के खेमे से भी बड़ी खबर सामने आई है। इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता रजवंत डहीनवाल ने पार्टी सिंबल का इंतजार करने के बजाय अपनी पत्नी डॉ. मीनू डहीनवाल को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतार दिया है। इसे रजवंत का एक सोची-समझी रणनीति वाला मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेशाध्यक्ष ने भी संकेत दिए हैं कि, अंतिम समय में वे भी अपने प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय बना सकते हैं।

बीजेपी में टिकट का सस्पेंस: 42 दावेदार और 5 शॉर्टलिस्ट नाम

बीजेपी के लिए उम्मीदवारों का चयन ‘सिरदर्द’ साबित हो रहा है। चेयरमैन पद के लिए रेवाड़ी से 25 और धारूहेड़ा से 17 आवेदन मिलने के बाद पार्टी के अंदरूनी समीकरण उलझ गए हैं। कई दौर की बैठकों के बाद रेवाड़ी से पूर्व चेयरमैन विनिता पीपल, डॉ. हर्षा और उषा कांटीवाल के नामों पर चर्चा है। वहीं, धारूहेड़ा से निवर्तमान चेयरमैन कंवर सिंह यादव और अजय जांगड़ा रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। रोहतक में होने वाले बीजेपी के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर पर सभी की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि माना जा रहा है कि वहीं से फाइनल नामों पर मुहर लगेगी।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp