Rewari News/Rewari Railway Station News रेवाड़ी । हरियाणा में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवाड़ी जीआरपी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर चेतक एक्सप्रेस ट्रेन के पहुंचते ही पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को दबोचा, जिसके पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई है। पकड़ा गया आरोपी राजस्थान से अफीम की खेप लेकर हरियाणा के झज्जर जिले में सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है कि, आखिर राजस्थान के किस डीलर से यह माल खरीदा गया था। Drug Smuggling Rewari, GRP Arrest Opium Smuggler
चेतक एक्सप्रेस के पहुंचते ही बिछाया जाल
जीआरपी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार फौगाट ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, कि एक युवक राजस्थान से नशीला पदार्थ लेकर ट्रेन के जरिए रेवाड़ी पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम अलर्ट हो गई और जैसे ही चेतक एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर रुकी, पुलिस ने संदिग्धों पर नज़र रखनी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस की पैनी नज़र एक युवक पर पड़ी, जो पुलिस को देखकर सकपका गया और भागने की कोशिश करने लगा।
झज्जर का नरेंद्र उर्फ मुन्ना गिरफ्तार
पुलिस ने जब संदिग्ध युवक को काबू कर उसके बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान झज्जर जिले के गांव साहलावास निवासी नरेंद्र उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। आरोपी ने कबूल किया कि, वह राजस्थान के तपासन स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था और उसे रेवाड़ी से ट्रेन बदलकर आगे की यात्रा करनी थी, लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
राजस्थान से हरियाणा तक फैला नेटवर्क
शुरुआती जांच में सामने आया है कि, आरोपी नरेंद्र काफी समय से इस काले कारोबार में लिप्त था। वह राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों से कम दाम पर अफीम खरीदता था और फिर उसे हरियाणा के अलग-अलग जिलों में ऊंचे दामों पर बेचता था। तस्करी के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों का इस्तेमाल इसलिए किया जाता था ताकि, सड़क मार्ग पर होने वाली पुलिस चेकिंग से बचा जा सके। Chetak Express Drug Case, Rewari Police Update