Dharuhera Hotel Suicide: सट्टे की लत और भारी कर्ज बना जान का दुश्मन, सेक्टर-6 के होटल में युवक का फंदे से लटका मिला शव

Dharuhera Hotel Suicide रेवाड़ी । हरियाणा के औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां सेक्टर-6 स्थित एक होटल में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह आईपीएल (IPL) में सट्टा लगाने के कारण चढ़ा भारी कर्ज और पारिवारिक कलह बताई जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के अंधेरे पक्ष को उजागर कर दिया है, जो हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर रहा है। Dharuhera Hotel Suicide

10 दिन से होटल को ही बना रखा था ठिकाना

मृतक की पहचान सेक्टर-6 निवासी राहुल यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राहुल पिछले करीब 10 दिनों से अपने घर से अलग इसी होटल में एक कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। राहुल के पिता अमर सिंह के दो बेटों में से राहुल अविवाहित था। बताया जा रहा है कि, सट्टे के चलते हुए नुकसान और कर्ज की वजह से घर में अक्सर क्लेश रहता था। इसी तनाव और विवाद के चलते वह परिवार को छोड़कर होटल में रहने चला गया था, लेकिन वहां भी वह मानसिक शांति नहीं पा सका। IPL Betting Debt Case, Rewari Police Investigation

होटल स्टाफ के होश उड़े, जब कमरे में देखा मंजर

मंगलवार शाम को जब होटल का कर्मचारी किसी काम से राहुल के कमरे पर पहुंचा और काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो शक हुआ। जब कमरे के अंदर देखा गया तो राहुल का शव पंखे पर चुन्नी के फंदे से लटका हुआ मिला। इस मंजर को देखते ही होटल स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में होटल मालिक और सेक्टर-6 थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और कब्जे में लिया। Sector-6 Dharuhera

कोई सुसाइड नोट नहीं, पर कर्ज की चर्चा हर तरफ

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन आसपास के लोगों और प्राथमिक जानकारी के अनुसार राहुल आईपीएल के सीजन में सट्टेबाजी के जाल में फंस गया था। सट्टे के कारण उस पर इतना कर्ज चढ़ गया था कि वह इसे चुकाने में असमर्थ था और लगातार तनाव में जी रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp