Rewari News: राजस्थान बॉर्डर पर अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, पुलिस के हत्थे चढ़ा ठेका संचालक राहुल

Rewari News रेवाड़ी । हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर सक्रिय शराब तस्करों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के मामले में दुर्गा कॉलोनी स्थित शराब ठेके के संचालक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस बोलेरो गाड़ी के ड्राइवर से मिली जानकारी के आधार पर की गई है, जिसे पुलिस ने मार्च महीने में अवैध शराब के साथ दबोचा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है कि आखिर कितने समय से यह काला कारोबार बॉर्डर पार चल रहा था। Liquor Smuggling Rewari, Durga Colony Liquor Shop

6 मार्च को हुई थी बोलेरो की बरामदगी

इस पूरे मामले की शुरुआत 6 मार्च को हुई थी, जब सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, एक सफेद रंग की बोलेरो कार में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर राजस्थान ले जाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पटौदी रोड स्थित डबल फाटक के पास नाकाबंदी की। तलाशी के दौरान बोलेरो से ADS फ्रेश संतरा ब्रांड की 35 पेटी शराब बरामद हुई। जब ड्राइवर से इसके कागजात मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने तुरंत गाड़ी को कब्जे में लिया और ड्राइवर विकास उर्फ तर्रे (निवासी गांव चिल्हड़) को गिरफ्तार कर लिया।

ड्राइवर के एक खुलासे ने बदल दी जांच की दिशा

शुरुआत में यह मामला केवल एक ड्राइवर की गिरफ्तारी तक सीमित लग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने विकास उर्फ तर्रे से रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ की, तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। ड्राइवर ने कबूल किया कि, वह केवल एक मोहरा है और गाड़ी में भरी गई शराब की पेटियां दुर्गा कॉलोनी स्थित शराब ठेके से लोड की गई थीं। उसने बताया कि ठेका संचालक के निर्देश पर ही वह इस खेप को सुरक्षित रूप से राजस्थान पहुंचाने की फिराक में था।

ठेका संचालक राहुल पुलिस की गिरफ्त में

ड्राइवर के बयान और पुख्ता सबूतों के आधार पर सदर थाना पुलिस ने गोकलगढ़ निवासी राहुल, जो दुर्गा कॉलोनी के ठेके का संचालक है, को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि, राहुल रेवाड़ी के ठेकों से सस्ती शराब उठाकर ऊंचे दामों पर राजस्थान के इलाकों में सप्लाई करता था। राजस्थान में शराब की कीमतें हरियाणा के मुकाबले अधिक होने के कारण तस्कर इस रास्ते का इस्तेमाल कर मोटा मुनाफा कमाते हैं।  Rewari Police Arrest, Rajasthan Liquor Supply Case

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp