Rewari News: एडवोकेट निशा पर पड़ोसी के कुत्ते ने किया हमला, CCTV में कैद हुई करतूत; पुलिस ने 4 पर कसा शिकंजा

Rewari Dog Bite Case/Rewari News रेवाड़ी । शहर के रामबास मोहल्ले में एक पालतू कुत्ते को लेकर चल रहा विवाद अब थाने की चौखट तक पहुच गया है। अपने घर की सीढ़ियों की सफाई कर रही एक महिला वकील (एडवोकेट निशा) पर पड़ोसी के पोमेरेनियन नस्ल के कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उनके पैर पर काट लिया। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित वकील का आरोप है कि, पड़ोसी उन्हें परेशान करने के लिए जानबूझकर कुत्ते को उनके दरवाजे के पास बांधते हैं और विरोध करने पर अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं। Advocate Nisha Rewari News

सफाई के दौरान हुआ हमला, सीसीटीवी ने खोली पोल

घटना 19 अप्रैल की है, जब एडवोकेट निशा अपने घर की सीढ़ियों पर पोंछा लगा रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी के कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया। वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि, कैसे कुत्ता हमलावर होकर वकील को काटता है। निशा का कहना है कि, यह केवल एक हादसा नहीं है, बल्कि पड़ोसी अक्सर उनके घर के मुख्य दरवाजे या छत के टावर के पास कुत्ते को बांध देते हैं, ताकि उन्हें और उनके परिवार को डराया जा सके। Rambas Mohalla Incident

बच्चे घर में कैद, मेहमानों ने बनाया किनारा

पीड़ित परिवार का आरोप है कि, कुत्ते के खौफ की वजह से घर के छोटे बच्चे बाहर गली में निकलने से कतराने लगे हैं। कुछ दिन पहले निशा के 8 वर्षीय भतीजे के पीछे भी इसी कुत्ते को दौड़ाया गया था, जो बाल-बाल बचा। मोहल्ले के लोग भी अब निशा के घर आने से बचने लगे हैं। आरोप यह भी है कि, जब कुत्ते की शिकायत की जाती है, तो मालिक राजेंद्र और उनका परिवार गालियां देता है और उल्टा झूठी शिकायत दर्ज कराने की धमकी देता है। Rewari City Police FIR, Pet Dog Attack CCTV

पुलिसिया एक्शन: एक ही परिवार के 4 सदस्यों पर केस

मामले की गंभीरता और सीसीटीवी सबूतों को देखते हुए सिटी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। भाड़ावास गेट चौकी के जांच अधिकारी एसआई विनोद कुमार ने बताया कि, एडवोकेट निशा की शिकायत पर पड़ोसी राजेंद्र, सीमा, लवण्या और कमला के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि, क्या कुत्ते को जानबूझकर किसी दुर्भावना के तहत खुला छोड़ा गया था।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp