iran-us war update: ट्रंप ने 1 घंटे में बोले 7 झूठ, ईरान ने जारी की लिस्ट, जानिए क्या है होर्मुज को फिर से बंद करने की धमकी का सच?

iran-us war update तेहरान/वॉशिंगटन । खाड़ी के समंदर में शांति की लहरें उठने से पहले ही ‘प्रोपेगेंडा वॉर’ छिड़ गया है। iran-us war update को लेकर जहां पूरी दुनिया को लग रहा था कि, तनाव कम होगा, वहीं ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने दावा किया है कि, ट्रंप ने महज़ एक घंटे के भीतर 7 सफ़ेद झूठ बोले हैं। इसके साथ ही ईरान ने चेतावनी दी है कि, अगर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटी, तो वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से पूरी तरह ठप कर देंगे। Donald Trump 7 Lies, Strait of Hormuz threat

विवाद की मुख्य वजह: ‘होर्मुज पर किसका राज?’

हाल ही में लेबनान युद्धविराम के बाद ईरान ने होर्मुज को व्यापारिक जहाजों के लिए खोलने का एलान किया था। ट्रंप ने इसका श्रेय लेते हुए इसे अपनी जीत बताया। लेकिन ईरान का कहना है कि, ट्रंप एक तरफ जीत का जश्न मना रहे हैं और दूसरी तरफ ईरान की आर्थिक नाकाबंदी (Blockade) जारी रखे हुए हैं। इसी दोहरी चाल पर ईरान भड़क उठा है और गालिबाफ ने ट्रंप के दावों की हवा निकाल दी है। Iran Naval Blockade 2026

ईरान द्वारा जारी: ट्रंप के 7 ‘झूठ’ की विस्तृत लिस्ट

ईरानी स्पीकर ने उन 7 दावों को सार्वजनिक किया है, जिन्हें वे ट्रंप का झूठ बता रहे हैं। 

  1. अमेरिका की जीत का दावा: ट्रंप ने कहा कि, उनके दबाव में ईरान झुक गया। ईरान ने कहा- होर्मुज खोलना हमारा अपना फैसला है, किसी दबाव का नतीजा नहीं।
  2. परमाणु कार्यक्रम पर समझौता: ट्रंप ने दावा किया कि, ईरान अपने ‘न्यूक्लियर डस्ट’ को सौंपने और कार्यक्रम रोकने पर राजी है। ईरान ने इसे पूरी तरह ‘फेक न्यूज’ बताया।
  3. होर्मुज की आजादी: ट्रंप के मुताबिक रास्ता अब पूरी तरह खुला है। ईरान ने स्पष्ट किया कि, बिना उनकी अनुमति और ‘निर्धारित मार्ग’ के कोई जहाज वहां से नहीं हिलेगा।
  4. बातचीत में सफलता: ट्रंप ने कहा कि, वे एक बड़े समझौते के बहुत करीब हैं। ईरान ने पलटवार किया कि, इन झूठों के सहारे बातचीत कभी सफल नहीं हो सकती।
  5. पैसों का लेनदेन: ट्रंप ने किसी भी तरह के फंड रिलीज से इनकार किया। ईरान ने इसे अमेरिका द्वारा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने वाली चाल बताया।
  6. लेबनान युद्धविराम का श्रेय: ट्रंप इसे अपनी कूटनीतिक जीत बता रहे हैं। ईरान के अनुसार यह हिजबुल्लाह और प्रतिरोध की धुरी की मजबूती का नतीजा है।
  7. सोशल मीडिया वाली सियासत: गालिबाफ ने कहा कि ट्रंप सोशल मीडिया पर झूठ फैला रहे हैं, जबकि हकीकत में ‘फील्ड’ (जमीनी हालात) कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

क्या फिर बंद हो जाएगा ‘होर्मुज’?

ईरान ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है: कि, “जब तक अमेरिका की नाकाबंदी (Blockade) जारी रहेगी, होर्मुज खुला नहीं रहेगा।” पूरी दुनिया का 20% कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है। अगर यह दोबारा बंद होता है, तो पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगेंगी। ईरान ने अब जहाजों से ‘ट्रांजिट फीस’ वसूलने और कड़े सुरक्षा नियमों का कानून बनाने की तैयारी भी कर ली है। MB Ghalibaf statement

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp