Delhi-Dehradun Expressway: अब बस का सफर हुआ बहुत सस्ता! किराए में 25% तक की कटौती, जानें कितना बचेगा आपका पैसा

Delhi-Dehradun Expressway देहरादून/दिल्ली । अगर आप अक्सर दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा करते हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। नए बने Delhi-Dehradun Expressway का असर अब सीधे आपकी जेब पर दिखने लगा है। उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) ने इस रूट पर चलने वाली अपनी बसों के किराए में 25% तक की भारी कटौती कर दी है। इसका मतलब है कि, अब आप कम समय के साथ-साथ कम पैसों में भी अपना सफर पूरा कर पाएंगे।

Delhi-Dehradun Expressway से कैसे कम हुआ किराया?

दरअसल, नया एक्सप्रेसवे खुलने से दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी काफी कम हो गई है। पहले बसों को पुराने रास्तों से होकर जाना पड़ता था, जहां जाम और लंबी दूरी की वजह से डीजल ज्यादा खर्च होता था। अब Delhi-Dehradun Expressway की वजह से रास्ता बिल्कुल सीधा और छोटा हो गया है, जिससे बसों का खर्च कम हुआ है। इसी बचत का फायदा अब उत्तराखंड रोडवेज सीधे जनता को दे रहा है। Delhi to Dehradun Bus Fare, Uttarakhand Roadways New Rates, Dehradun Volvo Fare

किराये में कितनी राहत? नई दरें जानें

रोडवेजः सभी तरह की बसों, जैसे वोल्वो, एसी और साधारण बसों के रेट कम कर दिए हैं।

वोल्वो बसः सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा जो वोल्वो (Volvo) बस में सफर करते हैं। पहले इस बस का किराया ₹945 था, जो अब घटकर सिर्फ ₹709 रह गया है। यानी आपकी एक तरफ की यात्रा पर सीधे ₹236 बचेंगे। Travel Time Delhi to Dehradun

एसी सफरः अगर आप एसी (AC) बसों की बात करें, तो इनका किराया ₹704 से कम करके अब ₹507 कर दिया गया है।

साधारण बसः आम जनता की सबसे पसंदीदा साधारण बस का किराया, जो पहले ₹430 था, अब मात्र ₹355 रह गया है। यह आम आदमी के लिए बहुत बड़ी राहत है।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp