Women Reservation News: उजागर हुई सरकार की साजिश, यह विपक्षी एकता की जीत, महिला आरक्षण बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी

Women Reservation News नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (संविधान 131वां संशोधन) गिरने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। (hindi news today) प्रियंका ने इसे विपक्षी एकजुटता की जीत बताते हुए कहा कि, सरकार की ‘साजिश’ अब सबके सामने आ गई है। (priyanka gandhi news hindi) उन्होंने साफ किया कि, विपक्ष ने आरक्षण को रोकने का नहीं, बल्कि आरक्षण के नाम पर होने वाली राजनीति को बेनकाब करने का काम किया है। (priyanka gandhi news) दूसरी तरफ बीजेपी बिल गिराने पर विपक्ष के प्रति महिलाओं को भड़काने का काम कर रही है।

प्रियंका गांधी का तर्क: क्यों बताया इसे ‘जीत’?

प्रियंका गांधी का कहना है कि, सरकार इस बिल के जरिए महिलाओं को हक देने के बजाय उन्हें ‘परिसीमन’ (सीटों के दोबारा बंटवारे) के जाल में उलझाना चाहती थी। प्रियंका और विपक्ष की मांग थी कि, आरक्षण को बिना किसी शर्त के तुरंत लागू किया जाए। जब सरकार दो-तिहाई बहुमत नहीं जुटा पाई और बिल गिर गया, तो प्रियंका ने इसे संविधान को बचाने वाली जीत करार दिया। Priyanka Gandhi on Women’s Reservation

क्या था मामला? 

लोकसभा में शुक्रवार को जब इस बिल पर वोटिंग हुई, तो सरकार के पास इसे पास कराने के लिए जरूरी आंकड़े नहीं थे।

  • जरूरी आंकड़ा: 352 वोट (दो-तिहाई बहुमत)
  • सरकार को मिले: 298 वोट
  • विपक्ष के विरोध में: 230 वोट
  • नतीजा: सरकार 54 वोटों से पीछे रह गई और बिल पास नहीं हो सका।

इस मुख्य बिल के गिरने के साथ ही परिसीमन और अन्य दो बिल भी अपने आप खत्म हो गए, क्योंकि उनका आधार यही 131वां संशोधन बिल था।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp