Bengal Election 2026 कोलकाता/पेट्रापोल बॉर्डर । पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का महापर्व अपने सबसे निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। कोलकाता से लगभग 90 किलोमीटर दूर भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित पेट्रापोल चेकपोस्ट हो या हावड़ा के भीड़भाड़ वाले बाज़ार, हर जगह चर्चा का केंद्र सिर्फ 2026 का विधानसभा चुनाव है। स्थानीय सुरक्षाबलों से लेकर आम नागरिकों तक के मन में बस एक ही जिज्ञासा है कि, बंगाल की सत्ता की चाबी इस बार किसके हाथ लगेगी। जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीएमसी के शासन को ‘महा जंगल राज’ बताकर बदलाव की लहर का दावा कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले चरण के मतदान के बाद अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिख रही हैं। Modi vs Mamata Bengal 2026
बॉर्डर पर चुनावी गणित: क्या कहते हैं मतदान के आंकड़े?
पेट्रापोल और बेनापोल सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मी और वहां से गुजरने वाले लोग अपने-अपने तरीके से वोटों का विश्लेषण कर रहे हैं। जहां पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है, वहां समर्थक एक-एक वोट का हिसाब लगा रहे हैं, जबकि 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के लिए दावों का दौर जारी है। बनगांव की सड़कों पर टैक्सी चलाने वाले चितरंजन सेन जैसे लोग मानते हैं कि, इस बार का चुनाव शोर-शराबे से भरा है और ऊंट किस ओर करवट बैठेगा, यह कहना मुश्किल है। हावड़ा के पास झालेश्वर बाज़ार में लगे तृणमूल, भाजपा और लेफ्ट के झंडे इस त्रिकोणीय मुकाबले की गवाही दे रहे हैं। Petrapole Border Election Survey
पीएम मोदी का तीखा प्रहार: ‘मंहा जंगल राज’ का अंत तय
पानीहाटी में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि, बंगाल में ऐतिहासिक मतदान इस बात का संकेत है कि, जनता अब टीएमसी के ‘महा जंगल राज’ को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। पीएम ने आरोप लगाया कि, टीएमसी ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचला है, जिसे अब जनता मतपत्रों के जरिए पुनर्जीवित कर रही है। उन्होंने ‘आरजी कर’ पीड़िता की मां का ज़िक्र करते हुए टीएमसी को महिला विरोधी बताया और कहा कि सत्ता में आने पर महिलाओं पर हुए अत्याचार की फाइलें खोली जाएंगी। Bengal Voting Percentage CJI, TMC vs BJP West Bengal
ममता बनर्जी का पलटवार: टीएमसी बहुमत से जीतेगी
दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के रुझान साफ कर रहे हैं कि टीएमसी भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है। ममता ने हाथरस, दिल्ली और मणिपुर की घटनाओं का ज़िक्र करते हुए केंद्र सरकार को घेरा और सवाल किया कि, वे मणिपुर के मुद्दे पर चुप क्यों हैं। टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने भी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि, 2021 की तुलना में 2026 में वोटिंग प्रतिशत में आया मामूली अंतर नगण्य है और यह टीएमसी की मजबूत पकड़ को दर्शाता है।