Ahar Civilization History: आहाड़ सभ्यता के तांबे के सच से हैरान हैं आज के वैज्ञानिक, गलाने की कला देखकर दंग रह जाएंगे आप!

Ahar Civilization History जयपुर । प्राचीन धातुकर्म और ऐतिहासिक इंजीनियरिंग की जब भी बात आती है, तो दुनिया के वैज्ञानिक अक्सर मेसोपोटामिया या मिस्र की मिसाल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, आज से ठीक 4000 साल पहले राजस्थान में एक ऐसी रहस्यमयी सभ्यता मौजूद थी, जिसके कारीगरों के पास तांबा गलाने की ऐसी महारत थी, जिसे देखकर आज के आधुनिक वैज्ञानिक और धातुकर्म विशेषज्ञ भी अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं? Ahar Civilization Rajasthan History, Tamravati Nagari Udaipur, Banas Culture Ahar Excavation, Banassian Bull Reverse Firing Pottery, Today History Ahar Civilization

6 September History in Hindi: 1965 भारत-पाक युद्ध से लेकर धारा 377 तक, 6 सितंबर की 10 बड़ी खबरें

दरअसल, हम बात कर रहे हैं, आहाड़ सभ्यता (Ahar Civilization) की, जिसे इतिहास के पन्नों में ‘ताम्रवती नगरी’ और ‘बनास संस्कृति’ (Banas Culture) के नाम से जाना जाता है। कार्बन डेटिंग (C-14) प्रणाली के अनुसार ईसा पूर्व 2000 से 1200 ईसा पूर्व (लगभग 4000 वर्ष पूर्व) के बीच पनपी यह सभ्यता केवल मिट्टी के बर्तन बनाने तक सीमित नहीं थी। यहां घर-घर में तांबा पिघलाने की भट्टियां धधकती थीं और यहां की निर्मित तांबे की कुल्हाड़ियां, औजार तथा सिक्के यूनान तक पहुंचते थे। आइए, इस ऐतिहासिक सभ्यता के उस पूरे सच का गहराई से विश्लेषण करते हैं, जिसने भारत को प्राचीन काल में धातुकर्म का ‘ग्लोबल हब’ बनाया था।

आहाड़ सभ्यता का भौगोलिक व ऐतिहासिक वजूद

राजस्थान के मेवाड़ अंचल में वर्तमान उदयपुर शहर के पास से गुजरने वाली आयड़ (आहाड़) नदी के तट पर यह समृद्ध संस्कृति विकसित हुई थी। यही आयड़ नदी आगे चलकर बेड़च नदी कहलाती है, जो बनास नदी प्रणाली का मुख्य हिस्सा है। इसी कारण इतिहासकार इसे ‘बनास संस्कृति’ के नाम से भी संबोधित करते हैं। इस सभ्यता को कालखंड और इतिहास के हिसाब से तीन प्रमुख प्राचीन नामों से पहचाना जाता है।

  • ताम्रवती नगरी: प्राचीन काल में यहां अरावली की खदानों से तांबा निकालकर शुद्ध करने और औजार बनाने का विशाल उद्योग था, जिसके कारण इसे ‘ताम्रवती’ कहा गया।
  • अघाटपुर / आघट दुर्ग: 10वीं और 11वीं शताब्दी के ऐतिहासिक ताम्रपत्रों और अभिलेखों में इस पूरे क्षेत्र को ‘अघाटपुर’ के नाम से दर्ज किया गया है।
  • धूलकोट: स्थानीय ग्रामीण आहाड़ नदी के किनारे स्थित मिट्टी और प्राचीन मलबे के विशाल टीले को ‘धूलकोट’ यानी धूल का किला कहते हैं।

3 चरणों में हुआ उत्खनन: 8 स्तरों में छिपा है उजड़ने और बसने का राज

आहाड़ का पुरातात्विक उत्खनन किसी एक वैज्ञानिक का काम नहीं था, बल्कि यह तीन अलग-अलग चरणों में भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्वविदों द्वारा पूरा किया गया।

  • प्रथम खोज (1953): इस टीले के ऐतिहासिक महत्व को सबसे पहले अक्षय कीर्ति व्यास (A.K. Vyas) ने पहचाना और इसकी प्राथमिक खोज की।
  • द्वितीय चरण (1956): इसके बाद रतन चंद्र अग्रवाल (R.C. Agrawal) के कुशल मार्गदर्शन में यहां खुदाई का काम आगे बढ़ा।
  • विस्तृत उत्खनन (1961-62): आहाड़ का सबसे वैज्ञानिक और विस्तृत उत्खनन पूना विश्वविद्यालय के महान प्रोफेसर हसमुख धीरजलाल सांकलिया (H.D. Sankalia) और वी. एन. मिश्रा ने मेलबर्न विश्वविद्यालय (ऑस्ट्रेलिया) के सहयोग से पूरा किया।

Mirzapur The Movie: ‘दो नंबरी’ गाने को लेकर मेकर्स की व्यावसायिक चालाकी? थियेटर से बाहर निकल कर बोले फैंस?

8 स्तरों का रहस्य…

उत्खनन के दौरान वैज्ञानिकों को यहां कुल 8 स्तर मिले। इससे यह प्रमाणित होता है कि, आहाड़ की यह मानव बस्ती कम से कम 8 बार प्राकृतिक आपदाओं (जैसे नदी की भीषण बाढ़ या महामारी) के कारण नष्ट हुई और हर बार निवासियों ने उसी जगह पर पुनर्गठन करके दोबारा नया शहर बसाया।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp