Rewari News: डाइट के दीपक का कमाल! उत्कृष्ट व्याख्यान देने पर IPS ने किया सम्मानित

Rewari News रेवाड़ी । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), हुसैनपुर में कार्यरत मनोविज्ञान प्राध्यापक दीपक कुमार ने अपनी विद्वत्ता से न केवल शिक्षा जगत बल्कि पुलिस विभाग में भी अपनी छाप छोड़ी है। पुलिस भर्ती एवं प्रशिक्षण केंद्र भोंडसी में आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उनके उत्कृष्ट व्याख्यान के लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। (Rewari News, DIET Husainpur, Deepak Kumar Psychology, IPS Anshu Singla, Bhondsi Police Training, News Voice India)

IPS डॉ. अंशु सिंगला ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र

भोंडसी प्रशिक्षण केंद्र में कार्यरत पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. अंशु सिंगला ने दीपक कुमार को उनकी बेहतरीन सेवाओं और ज्ञानवर्धक सत्र के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दीपक कुमार ने वहां प्रशिक्षण ले रहे लगभग 1100 पुलिसकर्मियों को संवेगात्मक बुद्धिमत्ता (Emotional Intelligence), मनोवैज्ञानिक परामर्श और तनाव प्रबंधन जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

तनाव प्रबंधन और मनोवैज्ञानिक परामर्श पर दिया जोर

अपने रोचक व्याख्यान में दीपक कुमार ने पुलिस सेवा की चुनौतियों को देखते हुए संवेगात्मक बुद्धिमत्ता के महत्व और आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि कैसे वे अपनी भावनाओं को नियंत्रित कर बेहतर तरीके से ड्यूटी कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने तनाव कम करने के विशेष तरीके सुझाए और एक बेहतर परामर्शदाता बनने के आवश्यक कौशलों के बारे में विस्तार से समझाया।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp