Rewari Weather Update: रेवाड़ी में 25 सितंबर तक मौसम रहेगा बिल्कुल शुष्क, दिन का तापमान बढ़ेगा और रात में लुढ़केगा पारा

Rewari Weather Update/Rewari News रेवाड़ी । रेवाड़ी जिले में मानसून की विदाई का समय एकदम करीब आ गया है। मानसूनी हवाओं की वापसी की अक्ष रेखा राजस्थान के रामगढ़, मोहनगढ़, फलोदी और खाजूवाला तक पहुंच चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, राजस्थान के ऊपर एक एंटीसाइक्लोनिक (प्रति-चक्रवातीय) हवाओं का क्षेत्र बनने के कारण हवाओं का रुख तेजी से बदल रहा है।

क्षेत्र में अब पुरवाई हवाओं की जगह शुष्क पश्चिमी हवाएं चलने लगी हैं। इस बदलाव के चलते 25 सितंबर तक बारिश की संभावना बेहद कम है। दिन में खिली धूप के कारण अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि वातावरण में नमी का स्तर घटने से रात और सुबह-शाम के समय हल्की ठंडक का अहसास शुरू हो जाएगा। शनिवार को रेवाड़ी में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

World Suicide Prevention Day: क्या आप डिप्रेशन में तो नहीं? NCRB के आंकड़े देखकर कांप उठेगा आपका दिल, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

समय से पहले मानसून वापसी की संभावना: डॉ. चंद्रमोहन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, हवाओं के इस मिजाज से हरियाणा राज्य में मानसून की सक्रियता में तेजी से कमी आएगी और मानसून की समय से पहले विदाई होने की पूरी संभावना बन रही है। जिले में अगले 5 दिनों तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा, लेकिन पूरी तरह खुश्क (सूखा) बना रहेगा। बारिश की संभावना नहीं के बराबर है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

किसानों के लिए कृषि विशेषज्ञ की सलाह

कार्य  सलाह और सावधानियां 
फसलों की कटाई व थ्रेशिंग

मौसम खुश्क रहने के अनुमान को देखते हुए किसान बाजरा, कपास व अन्य खरीफ फसलों की कटाई और गहाई (थ्रेशिंग) का काम बिना रुकावट पूरा कर सकते हैं।

फसल सुखाना

काटी गई फसल को सुरक्षित स्थानों पर सुखाने के लिए आने वाले 5 दिन का मौसम बेहद अनुकूल है।

सिंचाई प्रबंधन

खेतों में नमी के अनुसार ही फसलों में हल्की सिंचाई करें और बिना जरूरत पानी देने से बचें।

 

बदलते मौसम में रखें सेहत का ध्यान

दिन में धूप की तपिश और सुबह-शाम हल्की ठंडक रहने से तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वातावरण के इस मिजाज से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नागरिकों को खान-पान और पहनावे पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है ताकि मौसम परिवर्तन के कारण होने वाले वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम से बचाव हो सके। Rewari Weather Monsoon Withdrawal, Rewari Temperature Today

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp