Rewari News: मनेठी में 23 सितंबर को खेलकूद के मैदान में उतरेंगे धुरंधर, जानिए विजेता पुरस्कारों की पूरी सूची

Rewari News रेवाड़ी । गांव मनेठी में शहीद नायक गुलाब सिंह (वीर चक्र) की स्मृति में 23 सितंबर को शहीदी दिवस का आयोजन किया जाएगा। शहीद गुलाब सिंह खेल परिसर, मनेठी में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम उप-तहसील मनेठी (आईटीआई) के पास स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे शहीद गुलाब सिंह की पत्नी सरस्वती देवी द्वारा शहीद की प्रतिमा पर ध्वजारोहण के साथ होगी। इसके बाद कबड्डी, वॉलीबॉल समेसिंग और विभिन्न आयु वर्गों में दौड़ प्रतियोगिताओं की शुरुआत होगी।

खेल स्पर्धाएं और आकर्षक नकद पुरस्कार…

खेल स्पर्धा श्रेणी प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार चतुर्थ/पंचम पुरस्कार
कबड्डी पुरुष वर्ग ₹15,000 ₹10,000 ₹4,100

चतुर्थ: ₹3,100, पंचम: ₹2,100

वॉलीबॉल समेसिंग पुरुष वर्ग ₹71,000 ₹51,000 ₹11,000

चतुर्थ: ₹7,100

वॉलीबॉल समेसिंग महिला वर्ग ₹51,000 ₹31,000 ₹11,000

चतुर्थ: ₹7,100

 

दौड़ स्पर्धाओं का विवरण…

पुरुष वर्ग: 100 मीटर, 400 मीटर और 1600 मीटर दौड़।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp