Haryana Roadways Free Travel/Haryana News Update चंडीगढ़ । हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने प्रदेश के दिव्यांगजनों (Physically Challenged) के लिए एक ऐतिहासिक और बेहद राहत भरा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा (Free Travel in Haryana Roadways) की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के लागू होने से प्रदेश के लाखों दिव्यांगजनों को अब बसों में सफर के लिए एक भी रुपया नहीं देना होगा।
1.22 लाख दिव्यांगजनों को मिलेगा सीधा फायदा
सरकार द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस निर्णय से हरियाणा के लगभग 1.22 लाख दिव्यांगजन सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। परिवहन विभाग ने वित्त विभाग से लंबी चर्चा और परामर्श करने के बाद इस संबंध में अधिसूचना (Notification) जारी कर दी है। अब तक दिव्यांगजनों को बस किराये में छूट के लिए कई तरह की शर्तों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस नई नीति से उनके लिए यात्रा सुगम और मुफ्त हो जाएगी।
स्टोरी देखें… लिंक
किसे मिलेगा मुफ्त यात्रा का लाभ? (Eligibility Criteria)
सरकार ने दिव्यांगता के प्रतिशत के आधार पर इस सुविधा को स्पष्ट किया है।
दिव्यांगता का प्रतिशत: यह सुविधा उन व्यक्तियों के लिए है जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से 99 प्रतिशत के बीच है।
बसों का प्रकार: मुफ्त यात्रा की यह सुविधा केवल हरियाणा रोडवेज की साधारण (Ordinary) बसों में ही मान्य होगी। एसी (AC) या लग्जरी बसों के लिए विभाग के पुराने नियम ही लागू रहेंगे।
अधिकार क्षेत्र: यह लाभ हरियाणा राज्य की सीमाओं के भीतर और दिल्ली-NCR के उन रूट्स पर मिलेगा जहां हरियाणा रोडवेज की साधारण बसें चलती हैं।