Chhattisgarh Plane Crash: छत्तीसगढ़ में भीषण विमान हादसा! आरा पहाड़ से टकराकर चार्टर्ड प्लेन के उड़े परखच्चे, पायलट और को-पायलट की मौत

Chhattisgarh Plane Crash जशपुर/रायपुर । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। सोमवार दोपहर यहां एक चार्टर्ड विमान ‘आरा पहाड़’ की चोटियों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त (Crash) हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान उड़ा रहे पायलट और को-पायलट की मौके पर ही मौत हो गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, विमान के परखच्चे उड़ गए और वह मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।

कैसे हुआ हादसा? पहाड़ की चोटी से जा टकराया विमान

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह चार्टर्ड विमान जशपुर के आरा पहाड़ के ऊपर से उड़ान भर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों का कहना है कि, विमान काफी नीचे उड़ रहा था, तभी वह अचानक पहाड़ की ऊंची चोटियों से जा टकराया। Jashpur Chartered Plane Accident, Ara Pahad Chhattisgarh News

भीषण टक्कर: पहाड़ से टकराते ही विमान में जोरदार धमाका हुआ और वह गहरी खाई की ओर जा गिरा।

मलबे का ढेर: घटना के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, विमान का ढांचा पूरी तरह नष्ट हो चुका है। इंजन और विंग्स दूर-दूर तक बिखर गए हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी: मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

दरअसल, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम हरकत में आ गई।

SSP लाल उम्मेद सिंह मौके पर: जशपुर के एसएसपी लाल उम्मेद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच चुके हैं।  Pilot Co-Pilot Death Plane Crash, Jashpur News Today

जांच जारी: विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा और कोई यात्री सवार था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी प्रशासन द्वारा की जा रही है। पायलटों के शवों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp