Team India Next T20 Captain: विश्व विजेता बनने के बाद सूर्या की कप्तानी पर संकट? हार्दिक नहीं, यह धाकड़ खिलाड़ी बनेगा अगला कप्तान!

Team India Next T20 Captain/Cricket News Hindi नई दिल्ली । सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2026 के आईसीसी टी-20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। पूरा देश इस समय विश्व विजेता बनने का जश्न मना रहा है, लेकिन इस सुनहरी जीत के पीछे एक कड़वा सच भी छिपा है। टीम इंडिया फिर से ‘विश्व विजेता’ तो बन गई, लेकिन खुद कप्तान सूर्या का बल्ला उस तरह से नहीं चला, जिसकी उम्मीद करोड़ों फैंस कर रहे थे। अब आलम यह है कि, सूर्या की कप्तानी बचाने से ज्यादा चर्चा उनके उत्तराधिकारी को लेकर शुरू हो गई है। Cricket News Hindi

विश्व कप जीत ली, लेकिन सूर्या का बल्ला खामोश

सूर्यकुमार यादव, जिन्हें दुनिया टी20 का सबसे खतरनाक बल्लेबाज मानती है, उनका फॉर्म फिलहाल चिंता का विषय बना हुआ है। हाल के मैचों में उन्होंने केवल दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 51 रनों की एक पारी खेली, लेकिन उसके बाद से उनका बल्ला हल्ला बोलने के बजाय खामोश है।

गौर करने वाली बात यह है कि, सूर्या शून्य या बहुत छोटे स्कोर पर आउट नहीं हो रहे हैं। उन्हें शुरुआत तो मिल रही है, लेकिन वह उस शुरुआत को एक ‘मैच विनिंग’ बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं। जब कप्तान खुद रन नहीं बनाता, तो टीम का संतुलन बिगड़ने लगता है और यही वजह है कि, सोशल मीडिया पर अब उन्हें कप्तानी से हटाने की मांग तेज़ हो गई है। Team India Next Captain

हार्दिक पांड्या क्यों नहीं? कप्तानी की रेस से पिछड़े!

अगर सूर्या को कप्तानी से हटाया जाता है, तो पहला नाम जो जेहन में आता है वह है हार्दिक पांड्या। लेकिन सच तो यह है कि, हार्दिक की दावेदारी अब कमजोर पड़ती दिख रही है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी करते हुए हार्दिक का जो हाल हुआ है, वह बीसीसीआई से छिपा नहीं है। हार्दिक ने पहले भारत की कप्तानी की है, लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया था। बीसीसीआई फिर से पुराने विकल्प की ओर मुड़ेगी, इसकी संभावना बहुत कम नजर आती है।

श्रेयस अय्यर: कप्तानी के सबसे बड़े और फिट दावेदार

इस समय कप्तानी की रेस में जो नाम सबसे आगे निकलकर आया है, वह है श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer PBKS)। अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम इस समय आईपीएल 2026 में तबाही मचा रही है।

अजेय अभियान: श्रेयस की टीम ने इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं हारा है।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp