Rewari Dharuhera Election Results Live: रेवाड़ी-धारूहेड़ा में भाजपा का ‘डबल धमाका’: विनीता और जांगड़ा की प्रचंड जीत, विपक्ष का सूपड़ा साफ!

Rewari Dharuhera Election Results/Rewari Election Result Vinita Pippal Leading रेवाड़ी/धारूहेड़ा । नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने आज साफ कर दिया कि रेवाड़ी की जनता का भरोसा किस पर है। बीजेपी की उम्मीदवार विनीता पिप्पल ने अपनी प्रतिद्वंदी कांग्रेस की निहारिका को 21,455 वोटों के ऐतिहासिक अंतर से मात देकर चुनावी दंगल जीत लिया है। शुरुआती रुझानों से ही बढ़त बनाए रखने वाली विनीता ने अंतिम राउंड तक पहुंचते-पहुंचते मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा कर दिया।

चुनाव परिणाम को ऐसे समझो…

उम्मीदवार का नाम पार्टी चुनाव चिन्ह कुल वोट परिणाम
विनीता पिप्पल   BJP       कमल   44,521  विजेता (Winner)
निहारिका INC हाथ 23,066 उपविजेता (Runner up)
डॉ॰ मीनू डहीनवाल IND बस 3,103
आशा IND घड़ी 1,851
नोटा (NOTA) 1,049
दीपिका पवार IND चारपाई 948
शकुंतला भंडोरिया IND कैंची 552

मुख्य हाइलाइट्स:

  • जीत का अंतर: विनीता पिप्पल ने कांग्रेस की निहारिका को 21,455 वोटों के विशाल अंतर से पराजित किया।

  • अंतिम स्थिति: दोपहर 1:07 बजे तक सभी 8 राउंड की गिनती आधिकारिक रूप से पूरी हो गई।

  • नोटा (NOTA): इस चुनाव में 1,049 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार को पसंद नहीं किया और नोटा का बटन दबाया।

  • विजेता की कुल बढ़त: विनीता पिप्पल को कुल 44,521 वोट मिले, जो उनकी लोकप्रियता को साफ तौर पर दर्शाते हैं।

धारूहेड़ा में खिला ‘कमल’: सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा की बंपर जीत!

धारूहेड़ा: रेवाड़ी के साथ-साथ धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। यहाँ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने एकतरफा मुकाबले में अपने सभी विरोधियों को पछाड़ते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 6,236 वोटों के भारी अंतर से हराया है।

उम्मीदवार का नाम पार्टी चुनाव चिन्ह कुल वोट स्थिति
सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा BJP कमल 9,392 विजेता (Winner)
बाबू लाल लाम्बा IND बस 3,156 रनर-अप
कुमारी राज INC हाथ 1,817 तीसरा स्थान
दिनेश राव IND तुरही 1,535
कंवर सिंह IND कलम की निब 1,246
प्रदीप यादव IND सेब 544
नोटा (NOTA) 90

मुख्य हाइलाइट्स:

  • प्रचंड जीत: सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा को कुल 9,392 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बाबू लाल लाम्बा को मात्र 3,156 वोट ही मिल सके।

  • कांग्रेस की स्थिति: कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी राज 1,817 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

  • मतगणना: सभी 7 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद आधिकारिक परिणाम सुबह 10:31 AM पर अपडेट किए गए।

  • नोटा: धारूहेड़ा में केवल 90 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना।

सुरक्षा और प्रशासन

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि कुल 8 राउंड की गिनती होनी है, जिसमें से अभी केवल 6 राउंड ही पूरे हुए हैं। आने वाले राउंड्स में यह अंतर घटता है या बढ़ता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

———–

धारुहेड़ा में चेयरमैन का ताज मिला अजय जांगड़ा को, भाजपा उम्मीदवार ने 6236 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की, नगर पालिका चुनाव में 18 पार्षद चुने गए

रेवाड़ी । राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में आज नगर पालिका चुनाव की मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी एवं रेवाड़ी के एसडीएम सुरेश कुमार की देखरेख में मतगणना करवाई गई। यहां ऑब्जर्वर के तौर पर महेंद्रगढ़ जिला के एडीसी तरुण पावरिया तथा पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर गुरुग्राम की संयुक्त पुलिस आयुक्त संगीता कालिया ने मतगणना कार्य व सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। यहां से भाजपा प्रत्याशी सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा चेयरमैन पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए।
सर्वप्रथम सुबह आठ बजे पार्षद पद के लिए मतों की गिनती करवाई गई। उसके बाद चेयरमैन पद के लिए मतों की गणना हुई। महाविद्यालय के सभागार में मतगणना के लिए चार टेबल लगाई गई व सात राउंड में यह कार्य किया गया। तीन घंटे तक चली इस मतगणना में चेयरमैन पद के लिए भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा को 9392 वोट मिले। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी बाबू लाल लांबा को 6236 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। बाबू लाल लांबा को 3156 व कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी राज को 1817 मत प्राप्त हुए। चेयरमैन पद के लिए चुनाव में यहां कुल 6 उम्मीदवार थे।
वार्ड नंबर एक से कविता बुधवार को पार्षद चुना गया। उन्होंने 258 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी योगेश शर्मा को नौ वोटों से हराया। योगेश शर्मा को 249 वोट मिले। वार्ड नंबर दो में देवेंद्र कुमार शर्मा निर्वाचित हुए। देवेंद्र शर्मा को 699 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कविता ने 361 वोट लिए। वार्ड नंबर तीन से त्रिलोक सिंह धारीवाल को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने 682 वोट लेकर नितेश यादव को 59 मतों से पराजित किया। वार्ड नंबर चार से निहाल सिंह पार्षद चुने गए हैं। उन्हें 452 मत प्राप्त हुए और उनके नजदीकी उम्मीदवार सुनील कुमार ने 312 वोट लिए। वार्ड नंबर 5 से गोपाल विजयी हुए। उनको 412 वोट मिले और उन्होंने पालन शर्मा को 88 वोटों से हराया।
वार्ड नंबर 6 से कृष्णा देवी निर्वाचित हुईं। उन्हें 489 और उनकी निकटतम उम्मीदवार बीना देवी को 305 मत प्राप्त हुए। वार्ड सात से मोनिका विजयी रहीं। उन्होंने सुनीता को 144 मतों से पराजित किया। वार्ड नंबर आठ से अमन राव ने 477 वोट लेकर वरुण कुमार को 103 मतों से हराया। वार्ड नंबर नौ से रंजन यादव निर्वाचित हुए। पार्षद पद पर उन्होंने विपिन सिंह को 78 वोटों के अंतर से हरा कर यह जीत हासिल की। वार्ड नंबर दस से अमित यादव ने 179 मत प्राप्त कर सुरेश बोहरा को 43 मतों से पराजित किया। सुरेश बोहरा को 136 वोट मिले। वार्ड नंबर 11 से रीना रानी ने जय सिंह को 56 मतों से हरा कर जीत हासिल की। वार्ड नंबर 12 से धर्मबीर ने 438 वोट लेकर जीत प्राप्त की। उन्होंने जितेंद्र सिंह नेगी को 289 वोट के भारी अंतर से हराया। वार्ड नंबर 13 में प्रिया कुमारी 292 वोट लेकर विजयी रहीं। उन्होंने बिमला देवी को 126 वोटों से पराजित किया। वार्ड नंबर 14 में अनिल कुमार ने 525 मत लेकर पार्षद पद प्राप्त किया। उन्होंने अनु को 83 वोटों से हराया। वार्ड नंबर 15 में किरण ने जीत हासिल की। उनकी प्रतिद्वंद्वी सुनीता रानी को 373, जबकि किरण को 574 वोट मिले। वार्ड नंबर 16 में काफी नजदीकी मुकाबला देखने को मिला। यहां मनीषा सैनी ने 650 मत प्राप्त कर केवल तीन मतों से जीत हासिल की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपा को 647 वोट मिले। वार्ड नंबर 17 में मन्शा सैनी ने 418 वोट लेकर जीत हासिल की। उनकी नजदीकी उम्मीदवार पुष्पा को 223 वोट मिले। वार्ड नंबर 18 में सुमित्रा देवी ने 445 वोट प्राप्त कर नीतू यादव को 234 मतों से पराजित किया। एसडीएम सुरेश कुमार ने बतौर निर्वाचन अधिकारी सभी जीते हुए प्रत्याशियों को निर्वाचन-पत्र प्रदान किये।

चुनावों में साफ हो रही तस्वीर… 

धारूहेड़ा नगर पालिका और रेवाड़ी नगर परिषद के वोटों की गिनती के बाद तस्वीर साफ हो गई है। धारूहेड़ा में जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चेयरमैन पद पर एकतरफा जीत दर्ज की है, वहीं रेवाड़ी नगर परिषद के वार्डों में निर्दलीयों का दबदबा देखने को मिला है। कांग्रेस के लिए यह चुनाव काफी निराशाजनक रहा, जहां उसके दिग्गज उम्मीदवार भी अपनी सीट नहीं बचा पाए।

Rewari Dharuhera Election Results
चित्रः अजय जांगड़ा को जीत का सर्टिफिकेट देते एसडीएम।  

धारूहेड़ा: अजय जांगड़ा की बंपर जीत

धारूहेड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अजय जांगड़ा ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्हें कुल 9392 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बाबूलाल लांबा को भारी अंतर से हराया, जिन्हें केवल 3156 वोट मिले। हैरानी की बात यह रही कि वर्तमान चेयरमैन कंवर सिंह पांचवें नंबर पर खिसक गए और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राज को मात्र 1817 वोटों से संतोष करना पड़ा। एसडीएम सुरेश कुमार ने अजय जांगड़ा को जीत का प्रमाण पत्र सौंपकर आधिकारिक घोषणा की।

रेवाड़ी नगर परिषद: बीजेपी के 11 और कांग्रेस का मात्र 1 प्रत्याशी जीता

रेवाड़ी नगर परिषद के 32 वार्डों के नतीजों ने सबको चौंका दिया है। बीजेपी ने सभी वार्डों में अपनी ताकत झोंकी थी, लेकिन उसके केवल 11 प्रत्याशी ही जीत दर्ज कर सके, जबकि 21 को हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं, कांग्रेस की हालत और भी खराब रही। कांग्रेस ने 5 वार्डों में उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से केवल वार्ड-3 से जिलाध्यक्ष एवीएन कांग्रेस उम्मीदवार निहारिका के पति प्रवीन चौधरी ही जीत पाए। बाकी चारों कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव हार गए।

रेवाड़ी नगर परिषद: वार्ड-वार विजेताओं की लिस्ट (वार्ड 1-32)

नगर परिषद रेवाड़ी में निर्दलीयों ने मुख्य पार्टियों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। यहां देखें किस वार्ड से कौन जीता।

  • वार्ड 1: शिल्पी शर्मा (निर्दलीय)

  • वार्ड 2: पूजा (BJP)

  • वार्ड 3: प्रवीण चौधरी (कांग्रेस)

  • वार्ड 4: ओमप्रकाश सैनी (BJP)

  • वार्ड 5: पूनम कुमारी (निर्दलीय)

  • वार्ड 6: गोपाल सैनी (निर्दलीय)

  • वार्ड 7: चेतराम सैनी (BJP)

  • वार्ड 8: पूनम सतीजा (निर्दलीय)

  • वार्ड 9: सचिन (निर्दलीय)

  • वार्ड 10: पवन बठला (निर्दलीय)

  • वार्ड 11: सुषमा (BJP)

  • वार्ड 12: निखिल मांढैया (BJP)

  • वार्ड 13: संतोष (निर्दलीय)

  • वार्ड 14: चंदन यादव (निर्दलीय)

  • वार्ड 15: रचना यादव (निर्दलीय)

  • वार्ड 16: मुकेश वर्मा (निर्दलीय)

  • वार्ड 17: सुचित्रा चांदना (निर्दलीय)

  • वार्ड 18: रंजना भारद्वाज (निर्दलीय)

  • वार्ड 19: निहाल यादव (BJP)

  • वार्ड 20: सुमन रानी (निर्दलीय)

  • वार्ड 21: संतोष यादव (BJP)

  • वार्ड 22: देवेंद्र शर्मा (BJP)

  • वार्ड 23: रीना गुप्ता (BJP)

  • वार्ड 24: नीरज (BJP)

  • वार्ड 25: सत्यनारायण यादव (विजेता)

  • वार्ड 26: इत्येंद्र यादव (निर्दलीय)

  • वार्ड 27: सुमन खरेरा (निर्दलीय)

  • वार्ड 28: रमेश मोरवाल (निर्दलीय)

  • वार्ड 29: श्रीभगवान (विजेता)

  • वार्ड 30: पूनम (निर्दलीय)

  • वार्ड 31: प्रदीप पिंकी भार्गव (BJP)

  • वार्ड 32: मनीष टिकनिया (निर्दलीय)

धारूहेड़ा नगर पालिका: वार्ड-वार विजेताओं की लिस्ट (वार्ड 1-18)

धारूहेड़ा के 18 वार्डों में भी कड़ी टक्कर देखने को मिली।

  1. वार्ड 1: कविता बुधवार

  2. वार्ड 2: देवेंद्र कुमार शर्मा

  3. वार्ड 3: त्रिलोक सिंह धारीवाल

  4. वार्ड 4: निहाल सिंह

  5. वार्ड 5: गोपाल

  6. वार्ड 6: कृष्णा देवी

  7. वार्ड 7: मोनिका

  8. वार्ड 8: अमन राव

  9. वार्ड 9: रंजन यादव

  10. वार्ड 10: अमित यादव

  11. वार्ड 11: रीना रानी

  12. वार्ड 12: धर्मवीर

  13. वार्ड 13: प्रिया कुमारी

  14. वार्ड 14: अनिल कुमार

  15. वार्ड 15: किरण

  16. वार्ड 16: मनीषा सैनी

  17. वार्ड 17: मंशा सैनी

  18. वार्ड 18: सुमित्रा देवी

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: छावनी में तब्दील रहे मतगणना केंद्र

मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए थे। रेवाड़ी में राजकीय महिला कॉलेज और धारूहेड़ा में खरखड़ा कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया था। पूरे क्षेत्र में धारा 163 लागू की गई थी। सुरक्षा की जिम्मेदारी 600 पुलिसकर्मियों के कंधों पर थी, जिन्होंने दो लेयर का सुरक्षा घेरा बनाया हुआ था। केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन या गैजेट ले जाने पर सख्त पाबंदी थी। पुलिस की पीसीआर और राइडर टीमें लगातार गश्त करती रहीं ताकि कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो। बता दें, इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि, स्थानीय राजनीति में जनता अब चेहरों और काम को प्राथमिकता दे रही है। बीजेपी ने चेयरमैन की कुर्सी तो जीती, लेकिन पार्षदों के मामले में निर्दलीयों ने बाजी मार ली है।

प्रमुख खबरें… 

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp