CBSE 12th Result 2026 LIVE: आज जारी होगा 12वीं का रिजल्ट! डिजीलॉकर पर लिंक एक्टिव, यहां से करें चेक

CBSE 12th Result 2026 LIVE नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। ताजा अपडेट के अनुसार, सीबीएसई आज यानी 13 मई 2026 को कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित करने की पूरी तैयारी में है। हालांकि बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे DigiLocker और UMANG ऐप पर “Coming Soon” का मैसेज फ्लैश होना इस बात का पुख्ता संकेत है कि, रिजल्ट की घड़ी अब बस कुछ ही पलों की दूरी पर है। CBSE 12th Result 2026, CBSE Result 2026 Today, CBSE 12th Marksheet Download, DigiLocker CBSE Result

इस साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षाओं में करीब 18.5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे, जो अब टकटकी लगाए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नजरें गड़ाए बैठे हैं।

परीक्षा से परिणाम तक: इस बार क्या रहा खास?

सीबीएसई की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक चली थीं। बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया है। कॉपियों की जांच के लिए पहली बार ‘ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम’ का इस्तेमाल किया गया है। इसमें शिक्षकों ने लैपटॉप और टैब के जरिए कॉपियों को चेक किया, जिससे मानवीय त्रुटियों की संभावना कम हुई है और परिणाम तैयार करने में तेजी आई है।

इन वेबसाइट्स पर एक्टिव होगा ‘Result Link’

जैसे ही बोर्ड रिजल्ट की घोषणा करेगा, छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

  1. cbse.gov.in                          Link

  2. results.cbse.nic.in               Link

  3. cbseresults.nic.in                Link

  4. digilocker.gov.in                 Link 

Step-by-Step: कैसे चेक करें CBSE 12वीं का रिजल्ट?

भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर ‘Results’ सेक्शन में CBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  3. एक नया पेज खुलेगा, यहां अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।

  4. ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  5. इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।

DigiLocker से डाउनलोड करें ‘Digital Marksheet’

सीबीएसई ने छात्रों को डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्रदान करने के लिए डिजीलॉकर के साथ साझेदारी की है।

  • कैसे करें: छात्र अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या Aadhaar Number का इस्तेमाल कर ओटीपी के साथ लॉग-इन कर सकते हैं।

  • लॉगिन करने के बाद ‘Education’ सेक्शन में जाकर ‘CBSE’ चुनें और अपनी क्लास XII की मार्कशीट एक्सेस करें।

CBSE Result 2025 के आंकड़े: एक नजर में…

पिछले साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो आंकड़े काफी दिलचस्प थे।

  • कुल पंजीकृत छात्र: 16,92,794

  • कुल पास छात्र: 14,96,307

  • सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला स्कूल: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) 99.29% पास प्रतिशत के साथ नंबर-1 रहा था।

  • टॉप रीजन: साल 2025 में विजयवाड़ा रीजन टॉप पर रहा था, जहां का पासिंग प्रतिशत 99.60% दर्ज किया गया था।

इस बार भी नहीं आएगी ‘Toppers List’

पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को बरकरार रखते हुए, सीबीएसई इस साल भी मेरिट लिस्ट या टॉपर्स की सूची जारी नहीं करेगा। बोर्ड का मानना है कि, इससे छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा (Unhealthy Competition) खत्म होती है। हालांकि, बोर्ड फर्स्ट, सेकंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी के साथ रीजन-वाइज आंकड़े जरूर पेश करेगा।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

जैसे ही रिजल्ट जारी होता है, लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर लॉग इन करते हैं, जिससे सर्वर डाउन हो सकता है। ऐसे में घबराएं नहीं और UMANG App या IVRS (फोन कॉल) के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक करने का विकल्प खुला रखें। इसके अलावा, अपने एडमिट कार्ड को साथ रखें क्योंकि रोल नंबर के साथ-साथ एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID) की जरूरत भी पड़ेगी।

प्रमुख खबरें… 

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp