चेक बाउंस मामले में डॉक्टर को एक साल की सजा! चुकाना होगा 9.90 लाख का मुआवजा; Mahwa एसीजेएम कोर्ट का बड़ा फैसला

Mahwa/महवा । पैसों के लेनदेन और चेक बाउंस (Check Bounce Case) से जुड़े मामलों में कोर्ट अब बेहद सख्त रुख अपना रहे हैं। राजस्थान के महवा में कोर्ट ने ऐसे ही एक गंभीर मामले में एक डॉक्टर को दोषी करार देते हुए न सिर्फ जेल की सजा सुनाई है बल्कि, भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया है। महवा के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) कोर्ट ने चेक अनादरित होने के इस मुकदमे में डॉ. मुरलीलाल जाटव को दोषी ठहराया है। Mahwa, Dr Murari Lal Jatav Gopal Ram Bairwa Case, Mahwa Court Check Bounce Verdict Rajasthan

एसीजेएम लोकेश कुमार मीणा की कोर्ट ने मामले की गंभीरता और सबूतों को देखते हुए आरोपी डॉक्टर को एक साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी को आदेश दिया है कि, वह परिवादी को मुआवजे के तौर पर कुल 9 लाख 90 हजार 250 रुपये का भुगतान करे। कोर्ट का यह फैसला उन लोगों के लिए एक कड़ा सबक है, जो लेन-देन के मामलों में चेक देकर मुकर जाते हैं।

मैडम की ‘स्माइल’ पर फिदा हुए Jaipur के बॉस: हनीट्रैप में फंसे, लुटा दिए 90 लाख!

क्या था पूरा मामला? जानिए क्यों कोर्ट तक पहुंची बात

यह पूरा कानूनी विवाद घरेलू जरूरत के लिए लिए गए एक बड़े कर्ज और उसके बाद दिए गए चेक के बाउंस होने से जुड़ा हुआ है।  Section 138 NI Act Punishment Court Order, Legal Updates India

8.50 लाख रुपये का नकद कर्ज: परिवादी के अधिवक्ता भुवनेश त्रिवेदी के अनुसार गोपाल राम बैरवा की ओर से डॉ. मुरलीलाल जाटव के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट महवा में एक परिवाद दायर किया गया था। आरोपी मुरारीलाल ने अपने किसी निजी और घरेलू काम को पूरा करने के लिए परिवादी गोपाल राम से 8 लाख 50 हजार रुपये की रकम एक महीने की अवधि के लिए नकद उधार ली थी।

चुकाने के लिए दिया एसबीआई का चेक: तय समय सीमा के भीतर उधार ली गई इस बड़ी राशि को वापस चुकाने के लिए आरोपी डॉक्टर ने परिवादी को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा महवा का 8 लाख 50 हजार रुपये का एक चेक सौंप दिया।

Mahwa- बैंक में चेक हुआ बाउंस और नोटिस का भी नहीं दिया जवाब

जब परिवादी गोपाल राम ने इस चेक को अपने बैंक खाते में जमा किया तो बैंक ने खाते में पर्याप्त राशि न होने या किसी अन्य तकनीकी कारण से इस चेक को अनादरित (बाउंस) कर दिया।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp