NEET Exam in Rewari: परीक्षा पर पुलिस का कड़ा पहरा! वाकी-टॉकी से लैस होंगे जवान, 11 केंद्रों पर सुरक्षा का ‘सुपर प्लान’

NEET Exam in Rewari/Rewari News Today रेवाड़ी । देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (NEET) को लेकर रेवाड़ी जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। आगामी 3 मई को जिले के 11 केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने सुरक्षा का पुख्ता ब्लूप्रिंट तैयार किया है। इस बार परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को वाकी-टॉकी दिए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में अधिकारियों से पलक झपकते ही संपर्क साधा जा सके।

3788 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

रेवाड़ी जिले में कुल 3788 परीक्षार्थी नीट की परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए शहर और आसपास के इलाकों में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एसपी ने स्पष्ट किया है कि, परीक्षा केंद्र के भीतर केवल ड्यूटी स्टाफ और पुलिस बल को ही प्रवेश की अनुमति होगी, इसके अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री पूरी तरह वर्जित रहेगी। Rewari News Today Rewari News, NEET Exam 2026, SP Hemendra Kumar Meena

सुरक्षा का त्रि-स्तरीय घेरा: फ्रिस्किंग और एचएचएमडी से होगी जांच

नकल रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परीक्षार्थियों को कड़े सुरक्षा घेरे से गुजरना होगा।

सघन तलाशी: परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले फ्रिस्किंग टीमें और एचएचएमडी (HHMD) के जरिए विद्यार्थियों की गहन जांच की जाएगी।

एंट्री का समय: परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। डेढ़ बजते ही गेट बंद कर दिए जाएंगे और उसके बाद किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

फोटो-स्टेट दुकानें रहेंगी बंद, होटलों की होगी ‘कॉम्बिंग’

परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए एसपी ने कड़े आदेश जारी किए हैं।

दुकानों पर पाबंदी: परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित सभी फोटो-स्टेट की दुकानें परीक्षा के दौरान बंद रहेंगी।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp