NEET Exam 2026: नीट परीक्षा कल! 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन; जानें क्या लाएं और क्या नहीं

Rewari News/NEET Exam 2026 नई दिल्ली । राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) का आयोजन 3 मई को होगा। जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधीश अभिषेक मीणा ने परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं, और एसडीएम बावल संजीव कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3788 परीक्षार्थी शामिल होंगे। NEET UG 2026, Rewari Police, DC Abhishek Meena

प्रशासन के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू कर दी जाएगी। स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि, दोपहर 1.30 बजे केंद्रों के मुख्य गेट बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी स्थिति में परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि, वे केवल अपना एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) ही साथ लाएं। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर और पेन ड्राइव जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, राइटिंग पैड, स्केल और इरेजर जैसी वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को खुद का पेन लाने की भी जरूरत नहीं है, उन्हें केंद्र पर ही पारदर्शी पेन उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी प्रकार के धातु के आभूषण, वॉलेट, बेल्ट या टोपी पहनकर आने पर भी पाबंदी रहेगी। Exam Guidelines, Rewari News, News Voice India

फोटोस्टेट की दुकानें रहेंगी बंद 

एसपी हेमेंद्र मीणा ने बताया कि, प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास नाकेबंदी की गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस को वाकी-टाकी से लैस किया गया है। एसपी ने निर्देश दिए हैं कि, परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास स्थित सभी फोटोस्टेट की दुकानें अनिवार्य रूप से बंद रहेंगी। यातायात को सुचारू रखने के लिए मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक जवानों की नियुक्ति की गई है।

ये बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

राजकीय (बाल) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, पीएम श्री राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सर्कुलर रोड, एफ.एल.टी.एम.एस.बी.डी. राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय पॉलिटेक्निक लिसाना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा, पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूढ़पुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहारनवास और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोकलगढ़ को केंद्र बनाया गया है।

भीड़ के अनुसार भेज देंगे बस

रोडवेज डीआई अजय कुमार ने बताया कि, नीट परीक्षा के के लिए रोडवेज विभाग पूरी तरह तैयार है। हालांकि विशेष बसें नहीं चलाई गई हैं, लेकिन परीक्षार्थियों की संख्या और भीड़ के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए स्पेयर में बसें रखी गई हैं ताकि छात्रों को आवागमन में असुविधा न हो।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp