Haryana News: ग्रामीण बिजली धमाका: हिसार ज़ोन सहित पूरे प्रदेश में बदला सप्लाई का समय, रात 7 से सुबह 6.30 तक बिना कट मिलेगी बिजली

Haryana News हिसार । बढ़ती गर्मी और तपिश से जूझ रहे हरियाणा के ग्रामीणों के लिए बिजली निगम ने राहत का पिटारा खोल दिया है। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने ग्रामीण घरेलू फीडरों (RDS) के लिए बिजली आपूर्ति के समय में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने फैसला लिया है कि, अब गांवों में शाम से लेकर सुबह तक बिजली का कोई कट नहीं लगेगा, ताकि किसान, बुजुर्ग और बच्चे चैन की नींद सो सकें। यह नया नियम 23 अप्रैल की आधी रात से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो जाएगा। UHBVN New Supply Time, Hisar Electricity News

रातभर मिलेगी बिजली: हिसार ज़ोन का नया गणित

सरकार की नई नीति का मुख्य फोकस पीक आवर्स यानी उस समय पर है, जब बिजली की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। नए शेड्यूल के मुताबिक, हिसार ज़ोन और अन्य क्षेत्रों में शाम ढलते ही बिजली की निर्बाध सप्लाई शुरू हो जाएगी। Rural Domestic Feeder Update, Haryana Bijli Cut News.

UHBVN New Supply Time

 

रात की सप्लाई: शाम 07:00 बजे से सुबह 06:30 बजे तक लगातार साढ़े 11 घंटे बिजली दी जाएगी।

दोपहर की राहत: गर्मी के पीक समय यानी दोपहर 12:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक भी साढ़े 4 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी, ताकि लू और तपिश से बचाव हो सके।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp