CBSE 12th Result 2026 LIVE नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। ताजा अपडेट के अनुसार, सीबीएसई आज यानी 13 मई 2026 को कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित करने की पूरी तैयारी में है। हालांकि बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे DigiLocker और UMANG ऐप पर “Coming Soon” का मैसेज फ्लैश होना इस बात का पुख्ता संकेत है कि, रिजल्ट की घड़ी अब बस कुछ ही पलों की दूरी पर है। CBSE 12th Result 2026, CBSE Result 2026 Today, CBSE 12th Marksheet Download, DigiLocker CBSE Result
इस साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षाओं में करीब 18.5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे, जो अब टकटकी लगाए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नजरें गड़ाए बैठे हैं।
परीक्षा से परिणाम तक: इस बार क्या रहा खास?
सीबीएसई की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक चली थीं। बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया है। कॉपियों की जांच के लिए पहली बार ‘ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम’ का इस्तेमाल किया गया है। इसमें शिक्षकों ने लैपटॉप और टैब के जरिए कॉपियों को चेक किया, जिससे मानवीय त्रुटियों की संभावना कम हुई है और परिणाम तैयार करने में तेजी आई है।
इन वेबसाइट्स पर एक्टिव होगा ‘Result Link’
जैसे ही बोर्ड रिजल्ट की घोषणा करेगा, छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
Step-by-Step: कैसे चेक करें CBSE 12वीं का रिजल्ट?
भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
-
सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर ‘Results’ सेक्शन में CBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नया पेज खुलेगा, यहां अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
-
‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।