NEET Exam in Rewari/Rewari News Today रेवाड़ी । देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (NEET) को लेकर रेवाड़ी जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। आगामी 3 मई को जिले के 11 केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने सुरक्षा का पुख्ता ब्लूप्रिंट तैयार किया है। इस बार परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को वाकी-टॉकी दिए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में अधिकारियों से पलक झपकते ही संपर्क साधा जा सके।
3788 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
रेवाड़ी जिले में कुल 3788 परीक्षार्थी नीट की परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए शहर और आसपास के इलाकों में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एसपी ने स्पष्ट किया है कि, परीक्षा केंद्र के भीतर केवल ड्यूटी स्टाफ और पुलिस बल को ही प्रवेश की अनुमति होगी, इसके अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री पूरी तरह वर्जित रहेगी। Rewari News Today Rewari News, NEET Exam 2026, SP Hemendra Kumar Meena
सुरक्षा का त्रि-स्तरीय घेरा: फ्रिस्किंग और एचएचएमडी से होगी जांच
नकल रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परीक्षार्थियों को कड़े सुरक्षा घेरे से गुजरना होगा।
सघन तलाशी: परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले फ्रिस्किंग टीमें और एचएचएमडी (HHMD) के जरिए विद्यार्थियों की गहन जांच की जाएगी।
एंट्री का समय: परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा। डेढ़ बजते ही गेट बंद कर दिए जाएंगे और उसके बाद किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
फोटो-स्टेट दुकानें रहेंगी बंद, होटलों की होगी ‘कॉम्बिंग’
परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए एसपी ने कड़े आदेश जारी किए हैं।
हथियार प्रतिबंधित: केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के हथियार ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
होटल और धर्मशाला की जांच: सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि, वे अपने क्षेत्र के होटलों, गेस्ट हाउसों और धर्मशालाओं की गहन जांच (कॉम्बिंग) करें ताकि किसी संदिग्ध की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।
एग्जाम के दिन परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। साथ ही, पुलिस की PCR और राइडर टीमें परीक्षा केंद्रों के आसपास निरंतर गश्त करती रहेंगी। नाकेबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जाएगी।
इन 11 केंद्रों पर होगी परीक्षा
राजकीय (बाल) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी
पीएम श्री राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरकुलर रोड रेवाड़ी
राजकीय महिला महाविद्यालय, रेवाड़ी
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नैचाना
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, रेवाड़ी
राजकीय पॉलिटेक्निक, लिसाना
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुरावड़ा
पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिठवाना
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बूढ़पुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सहारनवास
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोकलगढ़
एसपी क्या बोले…
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने आमजन से अपील की है कि, यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। परीक्षार्थी भी समय का विशेष ध्यान रखें और एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करें।