Delhi Crime News/Kailash Hills Crime News नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली, जिसे महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहां से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स (अमर कॉलोनी) में एक वरिष्ठ आयकर (IRS) अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की उसके ही घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच और पोस्टमॉर्टम के संकेतों ने इस मामले को और भी खौफनाक बना दिया है, जिसमें हत्या से पहले यौन उत्पीड़न (रेप) की आशंका जताई गई है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए घर में रखे मोबाइल चार्जर की USB केबल का इस्तेमाल किया। Kailash Hills Crime News, Amar Colony Murder Case
माता-पिता के बाहर जाते ही घर में घुसा कातिल
दिल दहला देने वाली यह वारदात बुधवार, 22 अप्रैल की सुबह की है। पुलिस के अनुसार, जब युवती के माता-पिता हर रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे, तभी घात लगाए बैठे आरोपी ने घर में प्रवेश किया। घर में युवती अकेली थी। करीब 9 बजे जब परिजन घर लौटे, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनकी बेटी ब्लड से लथपथ और बेसुध पड़ी थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
USB केबल से घोंटा गला, सिर पर किए कई वार
पुलिस की फॉरेंसिक जांच में सामने आया है कि, कातिल ने युवती को तड़पा-तड़पा कर मारा है। पीड़िता के गले पर मोबाइल चार्जर की यूएसबी केबल के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि उसका गला घोंटा गया था। यही नहीं, युवती के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं, जो इस बात की गवाही दे रहे हैं कि, अपनी जान बचाने के लिए उसने आरोपी के साथ कड़ा संघर्ष किया होगा। आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती करने के बाद घर में लूटपाट भी की और साक्ष्य मिटाने की कोशिश कर फरार हो गया। Delhi Crime 22 April 2026, USB Cable Murder Delhi
पुराने नौकर पर शक: बदले की आग में किया कांड?
पीड़ित परिवार ने अपने एक महीने पुराने नौकर राकेश मीणा पर इस हत्याकांड का शक जताया है। बताया जा रहा है कि, राकेश को करीब एक महीने पहले ही काम से निकाला गया था, जिससे वह रंजिश पाले हुए था। परिजनों का आरोप है कि, राकेश ने बदला लेने की नीयत से उस समय को चुना जब घर में युवती अकेली थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई टीमें गठित कर दी हैं, और राजस्थान व आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है।