Breaking News/Hindi News Today चंबा/नई दिल्ली । भारतीय सीमा के भीतर पड़ोसी देश पाकिस्तान की संदिग्ध गतिविधियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिमाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी जिले चंबा में ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ (PIA) लिखा हुआ एक संदिग्ध हवाई जहाजनुमा गुब्बारा मिलने से देश की सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। चंबा की नगाली पंचायत में मिले इस गुब्बारे पर उर्दू में कुछ शब्द लिखे हुए हैं, जो किसी गहरी साजिश या रेकी की ओर इशारा कर रहे हैं। इस घटना के बाद गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस हाई अलर्ट पर हैं। Himachal Pradesh Intelligence Alert, Chamba Suspicious Balloon
खेतों में मिला ‘संदिग्ध पैकेट’, उर्दू के कोड ने बढ़ाई टेंशन
बुधवार सुबह जब नगाली पंचायत के शुकडाह गांव के लोग अपने खेतों की ओर गए, तो उन्हें वहां नीले और सफेद रंग का एक बड़ा गुब्बारा दिखा, जिसकी बनावट किसी छोटे हवाई जहाज जैसी थी। गुब्बारे पर बड़े अक्षरों में ‘PIA’ लिखा देख ग्रामीण दंग रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब इसकी बारीकी से जांच की, तो उस पर उर्दू में लिखे कुछ संदेश भी पाए गए। फिलहाल पुलिस ने इस ‘हवाई घुसपैठिये’ को ज़ब्त कर लिया है और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। India-Pakistan Border Security, National Security News
क्या चंबा के जरिए हो रही है जासूसी?
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि, महज एक सप्ताह के भीतर चंबा में यह दूसरा गुब्बारा कैसे पहुंचा? रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि, केवल हवा के बहाव से एक ही इलाके में बार-बार गुब्बारे गिरना महज़ इत्तेफाक नहीं हो सकता। आशंका जताई जा रही है कि, इन गुब्बारों के साथ छोटे कैमरे या ट्रांसमीटर चिप लगाकर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों की रेकी की जा रही है। चंबा का भौगोलिक क्षेत्र सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, ऐसे में इस तरह की ‘बैलून डिप्लोमेसी’ या ‘साइलेंट जासूसी’ को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
सुरक्षा एजेंसियों का घेरा सख्त, एसपी ने की पुष्टि
जिला पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि, गुब्बारे की बरामदगी के बाद आसपास के पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि, गुब्बारे के साथ कोई अन्य संदिग्ध वस्तु या उपकरण तो नहीं गिरा है। एसपी ने साफ कहा कि, इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। खुफिया विभाग (IB) और मिलिट्री इंटेलिजेंस को भी इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है।