Rewari News: रेवाड़ी में कांग्रेस ने निहारिका चौधरी पर खेला दांव, धारूहेड़ा से कुमारी राज मैदान में; अब BJP के जवाब का इंतजार

Rewari News रेवाड़ी । हरियाणा के रेवाड़ी जिले में निकाय चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने बाजी मारते हुए अपने उम्मीदवारों के पत्तों का खुलासा कर दिया है। रेवाड़ी नगर परिषद के लिए कांग्रेस ने निहारिका चौधरी को अपना चेयरमैन उम्मीदवार घोषित किया है, वहीं धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए कुमारी राज के नाम पर मुहर लगाई है। कांग्रेस के इस दांव के बाद अब सबकी नजरें भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर टिकी हैं, जो अभी भी अपने उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन कर रही है। Rewari News, rewari news hindi

रेवाड़ी में निहारिका चौधरी: विरासत और विश्वास का संगम

रेवाड़ी नगर परिषद के लिए चुनी गई, निहारिका चौधरी का परिवार राजनीति में पुराना और सक्रिय रहा है। निहारिका चौधरी, कांग्रेस के शहरी जिला प्रधान प्रवीण चौधरी की पत्नी हैं। टिकट की घोषणा होने के तुरंत बाद निहारिका चौधरी अपने पति के साथ मंदिर पहुंचीं और जीत के लिए आशीर्वाद लिया। Rewari news live

निहारिका का राजनीतिक बैकग्राउंड काफी मजबूत है। उनकी सास हीरो देवी दो बार पार्षद रह चुकी हैं, जबकि उनके पति प्रवीण चौधरी खुद निवर्तमान पार्षद हैं। इसके अलावा, उनके ससुर चौ. हंसराज जाटव समाज के प्रधान हैं। यह परिवार लंबे समय से कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। पार्टी ने निहारिका को टिकट देकर जाटव समाज और पुराने कांग्रेसी वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। Rewari news today

धारूहेड़ा में कुमारी राज: कैप्टन अजय यादव की पसंद

धारूहेड़ा नगर पालिका की राजनीति में कुमारी राज एक बड़ा चेहरा बनकर उभरी हैं। उन्हें पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव का बेहद करीबी और भरोसेमंद माना जाता है। कुमारी राज का परिवार भी दशकों से कांग्रेस से जुड़ा है। उनके ससुर अभय सिंह पहले धारूहेड़ा पंचायत के सरपंच और जिला पार्षद रह चुके हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि, कुमारी राज को टिकट दिलाने में कैप्टन अजय यादव की अहम भूमिका रही है। उनकी उम्मीदवारी से धारूहेड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश देखा जा रहा है।

बीजेपी में फंसा पेंच: राव इंद्रजीत बनाम संगठन

कांग्रेस की घोषणा के बाद भाजपा पर दबाव बढ़ गया है, लेकिन पार्टी के भीतर अभी भी उम्मीदवारों के नामों पर आम सहमति नहीं बन पाई है।  Rewari news today, Rewari News Today Live 

रेवाड़ी का हाल: यहां तीन नामों को लेकर खींचतान जारी है। एक नाम केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की ओर से आगे बढ़ाया गया है, जबकि दो अन्य नामों पर पार्टी संगठन विचार कर रहा है।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp