Mahila Aarakshan Bill: जयपुर में भारी संग्राम! बेरिकेड्स पर चढ़ीं सुमन शर्मा, दीया कुमारी बोलीं- हक छीनने वालों को गली में मत घुसने देना

Mahila Aarakshan Bill जयपुर । लोकसभा में Mahila Aarakshan Bill (महिला आरक्षण संशोधन विधेयक) के पास न हो पाने की गूंज अब राजस्थान की सड़कों पर सुनाई दे रही है। जयपुर में आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ के जरिए विपक्ष के खिलाफ हल्ला बोल दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी के नेतृत्व में हजारों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प और बीजेपी नेताओं के तीखे बयानों ने प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है। Jaipur BJP Protest Women Reservation, Suman Sharma Barricades Jaipur

वोटों के गणित में क्यों फंसा ‘Mahila Aarakshan Bill’?

सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि, आखिर यह विवाद शुरू क्यों हुआ। केंद्र सरकार लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक लेकर आई थी। 131st Amendment Bill Failure

प्रस्ताव: इस बिल के जरिए लोकसभा की सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रावधान था। Bhajanlal Sharma Family Politics Attack, Rajasthan Politics News

सदन का समीकरण: बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि विरोध में 230। बहुमत होने के बावजूद यह एक ‘संविधान संशोधन’ था, जिसके लिए 352 वोटों (दो-तिहाई बहुमत) की ज़रूरत थी। विपक्ष के कड़े रुख के कारण यह ऐतिहासिक बिल गिर गया, जिसे बीजेपी अब ‘महिलाओं के साथ धोखा’ बता रही है।

परिवारवाद को डर है, कि उनके बेटों का क्या होगा?: CM भजनलाल

बीजेपी ऑफिस में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस के ‘परिवारवाद’ पर सीधा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “17 अप्रैल का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना था, लेकिन विपक्ष ने इसे ‘काला पन्ना’ बनाकर छोड़ दिया।” सीएम ने आगे कहा कि पिछले 70 सालों में शासन करने वालों ने महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक समझा। “इन परिवारवादी लोगों को डर है कि अगर सामान्य माता-बहनें संसद पहुंच गईं, तो उनके ‘राजकुमारों’ का क्या होगा? इसी डर के कारण उन्होंने Mahila Aarakshan Bill का विरोध किया।” मुख्यमंत्री ने हुंकार भरते हुए कहा कि, मोदी है तो मुमकिन है, और यह अधिकार मिलकर रहेगा।

दीया कुमारी का ‘बहिष्कार’ वाला एलान: “गली में मत घुसने देना”

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने इस दौरान महिलाओं के जज्बात को उग्र आवाज दी। उन्होंने सीधे तौर पर विपक्षी नेताओं के सामाजिक बहिष्कार की अपील की। दीया कुमारी ने कहा, इन्होंने आपका हक छीना है, अब इन्हें आपसे वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। आप संकल्प लें कि, इन नेताओं को अपने घर, अपनी गली और अपने जिले में कदम नहीं रखने देंगी। बयान ने साफ कर दिया है कि, बीजेपी इस मुद्दे को घर-घर तक ले जाएगी।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp