ISRO News Update हैदराबाद । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है। इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि, भारत के नेतृत्व में तैयार किया जा रहा ‘जी20 सैटेलाइट’ (G20 Satellite) साल 2027 में अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर दिया जाएगा। यह मिशन न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए गेम-चेंजर साबित होने वाला है, क्योंकि इसमें भारत ‘लीड रोल’ निभा रहा है। जी-20 सैटेलाइट, ISRO G20 Satellite Launch 2027
क्या है जी-20 सैटेलाइट और क्यों है यह खास?
इस मिशन की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर टिकी है। इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के देशों को जलवायु परिवर्तन (Climate Change), वायु प्रदूषण और मौसम की सटीक निगरानी में मदद करना है।
ग्लोबल वॉर्मिंग पर नज़र: यह सैटेलाइट उन बदलावों को पकड़ेगा जो पर्यावरण के लिए खतरा बन रहे हैं।
भारत का दबदबा: जी-20 दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों का समूह है, और इस समूह के लिए सैटेलाइट बनाना भारत की अंतरिक्ष कूटनीति (Space Diplomacy) में एक बड़ी जीत है। India Moon Mission 2040
इसरो का ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’: 1 रॉकेट और 100 से ज्यादा शिकार
वी. नारायणन ने शनिवार को वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए एक ऐतिहासिक तथ्य भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि, भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है, जिसने एक ही रॉकेट से 100 से अधिक सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में पहुंचाया है। यह रिकॉर्ड आज भी भारत की इंजीनियरिंग और गणितीय सटीकता का लोहा मनवाता है। India News Hindi
इसरो की अब तक की कमर्शियल सफलता:
उपलब्धि आंकड़ा
कुल विदेशी सैटेलाइट लॉन्च 433