T20 World Cup: अहमदाबाद में भारत का बदला पूरा, न्यूजीलैंड को रौंदकर तीसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन; जानें किसे मिले कितने करोड़कहते हैं कि वक्त हर जख्म को भर देता है, और आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने उस गहरे जख्म पर जीत का मरहम लगा दिया है, जो साल 2023 में मिला था। 2026 T-20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है। भारत अब दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का ताज अपने नाम किया है।
2023 की हार का हिसाब चुकता
आज की ये जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं की जीत है। 2023 की वो तारीख कोई नहीं भूल सकता, जब इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ा था। उस दिन पूरा देश रोया था। लेकिन आज, उसी मिट्टी पर कप्तान और उनकी टीम ने तिरंगा लहराकर दिखा दिया कि हार से सीखना और फिर जीतना किसे कहते हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 255 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करते हुए कीवी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
अहमदाबाद में भारत का लकी और अनलकी रिकॉर्ड
अहमदाबाद का यह मैदान भारत के लिए भावनाओं का समंदर रहा है। आइए नजर डालते हैं आंकड़ों पर…
कुल आईसीसी मैच: भारत ने यहां अब तक 7 आईसीसी मैच खेले हैं।
जीत का दम: भारत ने इन 7 में से 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा।
इतिहास बना: 2026 के फाइनल में भारत का 255/5 का स्कोर T-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का किसी भी फाइनल में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।
प्राइज मनी: टीम इंडिया को मिलेंगे करोडों
जीत के साथ-साथ इस बार आईसीसी (ICC) ने पैसों की भी खूब बारिश की है। आईसीसी सूत्रों के मुताबिक, इस साल का टोटल प्राइज पूल पिछले 2024 वर्ल्ड कप के मुकाबले 20% ज्यादा रखा गया था। कुल 120 करोड़ रुपये ($13.5 मिलियन) की राशि सभी टीमों में बांटी गई है।
किसे क्या मिला? (अनुमानित राशि)
विजेता (भारत): लगभग ₹27.48 करोड़ ($3 मिलियन)
उप-विजेता (न्यूजीलैंड): लगभग ₹14.65 करोड़ ($1.6 मिलियन)
सेमीफाइनल की टीमें: करीब ₹7.24 करोड़ (प्रत्येक टीम को)