Gram Rath Abhiyan: दौसा में कल गूंजेंगे लोकगीत और नुक्कड़ नाटक, 5 विधानसभाओं की इन पंचायतों में पहुंचेगा ग्राम रथ; देखें पूरी लिस्ट

Dausa Gram Rath Abhiyan दौसा । राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले में ‘ग्राम रथ अभियान’ पूरी रफ्तार से चल रहा है। इसी कड़ी में कल, 10 मई को दौसा जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें लाभ दिलाना है। Gram Rath Abhiyan, Dausa News, Rajasthan Government Schemes, Birdi Chand Gangwal CEO, News Voice India

कलाकार नुक्कड़ नाटकों से करेंगे जागरूक

अभियान के नोडल अधिकारी और जिला परिषद के सीईओ बिरदी चंद गंगवाल ने जानकारी दी कि, इन कार्यक्रमों को खास बनाने के लिए कला-जत्था कलाकारों की मदद ली जा रही है। ये कलाकार गांव-गांव जाकर गीतों और नुक्कड़ नाटकों के जरिए मनोरंजन के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे। कार्यक्रम मुख्य रूप से ग्राम पंचायत भवनों, आईटी केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित होंगे।

विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायतें जहाँ होंगे कार्यक्रम
दौसा प्यारीवास, देहलास मलवास और रामसिंहपुरा
लालसोट चांदावास अभयपुरा, बिदरखा और बीछा
बांदीकुई भेदाडी मीनान, मोटुका, पुन्दरपाडा और मीनापाडा
सिकराय गांगदवाडी, गण्डरावा, अगावली और शेखपुरा
महवा तालचिडी, अलीपुर, खानपुर और नौगांव

 

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp