Rewari News Today रेवाड़ी। हरियाणा खेल विभाग द्वारा जिले के उभरते हुए खिलाड़ियों (Rewari Sports Nursery Selection 2026) को तराशने के लिए एक शानदार पहल की गई है। जिले में विभिन्न खेलों की नर्सरियां 1 अप्रैल से विधिवत रूप से शुरू होने जा रही हैं। इन नर्सरियों में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया यानी ट्रायल आज, 28 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। जिले के अलग-अलग खेल परिसरों में होने वाले इन ट्रायल्स के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को अपनी जगह पक्की करने का मौका मिलेगा। (Rewari Letest News) (Rao Tularam Stadium Rewari Sports Trials)
जिला खेल अधिकारी ममता देवी ने इस बारे में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि खेल विभाग का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक खेल नर्सरी के लिए केवल 25-25 खिलाड़ियों का ही चयन किया जाएगा। यह चयन पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ खिलाड़ियों की योग्यता और उनके खेल कौशल के आधार पर होगा।
स्टेडियम के अनुसार ट्रायल का पूरा शेड्यूल
रेवाड़ी जिले के विभिन्न खेल परिसरों में खेलों के अनुसार समय और तारीख निर्धारित की गई है। खिलाड़ी नीचे दिए गए शेड्यूल के अनुसार अपने संबंधित खेल के ट्रायल में पहुंच सकते हैं।
- 28 मार्च: बॉक्सिंग (लड़के-लड़कियां) के लिए राजीव गांधी खेल परिसर, कोसली में शाम 4 बजे ट्रायल होंगे।
- 29 मार्च: फुटबॉल (लड़के-लड़कियां) के लिए राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में सुबह 9 बजे और हॉकी (लड़के) के लिए खेल स्टेडियम कंवाली में शाम 4 बजे ट्रायल होंगे। वॉलीबॉल (लड़के) का ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर धारूहेड़ा में शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा।
- 30 मार्च: इस दिन सबसे अधिक ट्रायल होंगे। राव तुलाराम स्टेडियम में शाम 3 बजे वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, हैंडबॉल, बॉक्सिंग और जूडो के ट्रायल होंगे। तलवारबाजी का ट्रायल सुबह 9 बजे इसी स्टेडियम में होगा।
- अन्य केंद्र: खेल स्टेडियम बावल में शाम 4 बजे एथलेटिक्स, फुटबॉल और खो-खो के ट्रायल होंगे। वहीं, कुश्ती के लिए खेल स्टेडियम सुरहेली, वॉलीबॉल के लिए नेहरूगढ़, हैंडबॉल के लिए गुरावड़ा, एथलेटिक्स के लिए मनेठी और वुशू के लिए पांचौर खेल परिसर में शाम 3 से 4 बजे के बीच ट्रायल लिए जाएंगे।
खिलाड़ी साथ लाएं ये जरूरी दस्तावेज
ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ कुछ अनिवार्य दस्तावेज लाने होंगे, जिनके बिना चयन प्रक्रिया में शामिल होना संभव नहीं होगा। खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक खाते की फोटोकॉपी साथ लानी होगी