Gram Panchayat Vikas Budget नई दिल्ली । आज 24 मार्च है और भारत के लोकतांत्रिक ढांचे में यह दिन ग्राम स्वराज की मजबूती का प्रतीक माना जाता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि, जिस गांव की बदहाली पर आप आंसू बहाते हैं, उसी गांव के विकास के लिए सरकारी तिजोरी से हर साल करोड़ों रुपये बरसते हैं? कागजों पर पक्की सड़कें बन जाती हैं, फाइलों में स्ट्रीट लाइटें जगमगा उठती हैं और दस्तावेजों में नालियां चकाचक हो जाती हैं। (How to check Sarpanch work report) मगर हकीकत में आपके गांव की गलियां आज भी कीचड़ से सनी हैं। (Gram Panchayat Vikas Budget 2026)अगर आप एक जागरूक ग्रामीण हैं, तो आज का यह लेख आपकी आंखें देगा। हम आपको वो ‘सीक्रेट तरीका’ बताएंगे, जिससे आप अपने मोबाइल फोन पर ही अपने Sarpanch and Gram Sachiv की पूरी कुंडली निकाल सकते हैं।
पैसा कहां से आता है और कहां गायब हो जाता है?
भारतीय संविधान की 11वीं अनुसूची के अनुसार, ग्राम पंचायतों को 29 विषयों पर काम करने का अधिकार है। इसमें प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और कृषि विकास शामिल हैं। पंचायतों को मिलने वाला पैसा मुख्य रूप से Central Government Finance Commission (केंद्रीय वित्त आयोग) और राज्य सरकारों के जरिए आता है।
अक्सर ग्रामीण इलाकों में यह खेल होता है कि, पुराने बने हुए नाले या नाली पर ही दोबारा ‘मरम्मत’ के नाम पर नया बिल पास करवा लिया जाता है। इसे तकनीकी भाषा में ‘कागजी विकास’ कहते हैं। जब तक जनता सवाल नहीं पूछेगी, यह पैसा अधिकारियों और बिचौलियों की जेब में जाता रहेगा।
Mobile App से खोलें भ्रष्टाचार की पोल: Step-by-Step Guide
अब आपको ब्लॉक ऑफिस के चक्कर काटने या किसी बड़े नेता के आगे हाथ जोड़ने की जरूरत नहीं है। सरकार ने पारदर्शिता लाने के लिए e-GramSwaraj Portal लॉन्च किया है। यह पोर्टल एक ऐसा हथियार है जिससे आप घर बैठे भ्रष्ट तंत्र की जड़ें हिला सकते हैं। (e-GramSwaraj Online Check)
- सबसे पहले अपने फोन में e-GramSwaraj की आधिकारिक वेबसाइट खोलें या प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करें।
- अपना राज्य (State), जिला (District), और अपनी ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) का चुनाव करें।
- इसके बाद Financial Progress के विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां आपको साल दर साल (Yearly) का पूरा ब्यौरा मिल जाएगा कि, किस काम के लिए कितना फंड (Fund) आया और उसमें से कितनी राशि खर्च दिखाई गई है। इससे सबकुछ साफ हो जाएगा।
- अगर पोर्टल पर लिखा है कि आपके मोहल्ले की नाली के लिए 5 लाख रुपये खर्च हुए हैं और वहां काम हुआ ही नहीं, तो समझ लीजिए कि बड़ा घोटाला हुआ है।
RTI और Complaint: जब काम न हो तो क्या करें?
सिर्फ जानकारी जुटाना काफी नहीं है। अगर आपको गड़बड़ी मिले, तो आप Right to Information (RTI) यानी सूचना के अधिकार का प्रयोग करें। मात्र 10 रुपये के आवेदन पर आप उस काम का ‘मस्टर रोल’ मांग सकते हैं, जिसमें काम करने वाले मजदूरों के नाम और मैटेरियल के बिल होते हैं।
इसके अलावा, हर राज्य में Chief Minister Helpline या पंचायती राज विभाग का पोर्टल होता है, जहां आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। डिजिटल साक्ष्यों के साथ की गई शिकायत पर जांच बैठना तय है, जिससे दोषी सरपंच या सचिव की कुर्सी तक जा सकती है।