National Teachers Award 2026 चंडीगढ़ (हरियाणा)। हरियाणा के तीन अध्यापकों का नाम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए अनुशंसित (शॉर्टलिस्ट) किया गया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने राज्य के इन तीन उत्कृष्ट शिक्षकों को पुरस्कार की अगले दौर की प्रक्रिया के लिए चुना है। National Teachers Award 2026
माध्यमिक शिक्षा महानिदेशालय, पंचकूला द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अनुशंसित अध्यापकों में भिवानी के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भौतिक विज्ञान स्नातकोत्तर शिक्षक अनिल कुमार अरोड़ा, रोहतक के सांघी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के गणित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक अनिल कौशिक और रेवाड़ी के माजरा मुतसिल भालखी स्थित शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अंग्रेजी स्नातकोत्तर शिक्षक मुकेश कुमार शामिल हैं। National Teachers Award 2026
10-10 मिनट का देना होगा प्रस्तुतीकरण
पुरस्कार के अंतिम चयन के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा 10 अगस्त को सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तीनों शिक्षकों को 10 अगस्त की सुबह 8.30 बजे पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित शिक्षा निदेशालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। निर्णायक मंडल के समक्ष प्रत्येक शिक्षक को अपनी विशिष्ट शिक्षण पद्धतियों और उपलब्धियों पर 10 मिनट का प्रस्तुतीकरण देना होगा। इसके साथ ही शिक्षकों को अपने साथ अनुसंधान पत्र, मॉडल, चार्ट, दृश्य-श्रव्य सामग्री, प्रकाशन और सतर्कता क्लीयरेंस प्रमाणपत्र सहित सभी सहायक दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने होंगे।