Haryana Women Commission Chairperson News रेवाड़ी । हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन Renu Bhatia ने रेवाड़ी में आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता के दौरान विपक्षी दलों, विशेषकर ‘I.N.D.I. गठबंधन’ पर जमकर निशाना साधा। जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली की मौजूदगी में हुई इस कॉन्फ्रेंस में भाटिया ने भारी मन से कहा कि, यह देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जहां नारी को देवी माना जाता है, वहीं विपक्षी पार्टियों ने अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए महिलाओं के अधिकारों को कुचलने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली को सीधे तौर पर महिला विरोधी करार दिया। Haryana Women Commission Chairperson News
प्रधानमंत्री मोदी के विजन की सराहना: केवल वादे नहीं, सम्मान दिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रेनू भाटिया भावुक नजर आईं, और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, मोदी जी ने देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने के लिए जो कार्य किए हैं, वे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे। प्रधानमंत्री ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म कर मुस्लिम बहनों को सम्मानजनक जीवन दिया और अब ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लाकर संसद व विधानसभाओं में महिलाओं की स्थायी भागीदारी सुनिश्चित कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, भाजपा सरकार में महिलाएं अब केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा का हिस्सा बन चुकी हैं। Nari Shakti Vandan Adhiniyam Controversy
विपक्षी गठबंधन की ओछी राजनीति पर सवाल
विपक्षी दलों पर बरसते हुए रेनू भाटिया ने कहा कि, कांग्रेस और उनके सहयोगियों का असली चेहरा लोकसभा में तब बेनकाब हो गया, जब उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध किया। उन्होंने विशेष रूप से कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देने वाली नेत्री उस समय शांत क्यों रहीं? उन्होंने पूछा कि, जब उनकी पार्टी इस ऐतिहासिक बिल की राह में रोड़े अटका रही थी, तब प्रियंका गांधी मेज क्यों थपथपा रही थीं? Renu Bhatia vs Priyanka Gandhi, Women Rights in Haryana
महिला नेत्रियों के आचरण पर दुख: अपनी ही बेटियों का भविष्य दांव पर लगाया
भाटिया ने कड़े शब्दों में कहा कि, उन्हें सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि, विपक्षी दलों की महिला नेत्रियां भी अपनी पार्टी की लाइन पर चलते हुए इस बिल के विरोध में खड़ी रहीं। ऐसा करते हुए वे यह भूल गईं कि, वे न केवल अपना, बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों और अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि, उज्ज्वला योजना से लेकर सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन देने तक, हर कदम नारी उत्थान के प्रति समर्पित है।