Railway News: रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, नारनौल-रेवाड़ी रूट की ट्रेनों में बढ़े 132 डिब्बे; अब मिलेगी कंफर्म सीट!

Railway News/Narnaul Rewari Train Update नारनौल/रेवाड़ी । चिलचिलाती धूप और गर्मियों की छुट्टियों के कारण ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 52 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से 132 अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इस फैसले का सीधा असर नारनौल, रेवाड़ी और अटेली क्षेत्र के हजारों यात्रियों पर पड़ेगा, जो रोजाना दिल्ली, जयपुर और अजमेर जैसे शहरों की यात्रा करते हैं। 1 मई से 31 मई तक लागू होने वाली इस व्यवस्था से न केवल जनरल कोच के यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि स्लीपर और एसी क्लास में भी सीटों की उपलब्धता बढ़ जाएगी। Extra Coaches in Trains May 2026, Rewari Phulera Passenger News

लोकल और पैसेंजर ट्रेनों में जबरदस्त इजाफा

नारनौल और रेवाड़ी के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। इसे देखते हुए रेलवे ने साधारण श्रेणी (General) के डिब्बों की संख्या बढ़ा दी है।  North Western Railway Relief

  • मदार-रेवाड़ी-मदार (19617/19618): इस ट्रेन में द्वितीय साधारण श्रेणी के 5 अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे। 
  • रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी (19619/20 व 19621/22): इन दोनों ट्रेनों में भी 5-5 साधारण श्रेणी के कोच बढ़ाए गए है। 
  • भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी (14705/14706): इस रूट के यात्रियों के लिए 3 अतिरिक्त साधारण कोच उपलब्ध रहेंगे। 

एक्सप्रेस और जनशताब्दी में भी कंफर्ट का तड़का

लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एसी और स्लीपर कोच में बढ़ोतरी की है।

  • अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जन शताब्दी (12065/12066): इस प्रीमियम ट्रेन में 1 एसी चेयर कार कोच बढ़ाया गया है। 
  • दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी (20473/20474): यात्रियों की डिमांड को देखते हुए इसमें 1 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। 

भीड़ और गर्मी से मिलेगी निजात

मई का महीना पर्यटन और पारिवारिक यात्राओं के लिए जाना जाता है। नारनौल स्टेशन से रेवाड़ी के जरिए दिल्ली और जयपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या इस समय चरम पर होती है। रेलवे का मानना है कि, अतिरिक्त कोच लगने से न केवल वेटिंग लिस्ट कम होगी, बल्कि कोच के भीतर होने वाली उमस और भीड़भाड़ से भी यात्रियों को छुटकारा मिलेगा। यह कदम खासतौर पर उन लोगों के लिए मददगार साबित होगा जो ऐन वक्त पर टिकट बुक कराते हैं या साधारण टिकट लेकर यात्रा करते हैं। Delhi Udaipur Express Extra Coach

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp