rewari news/Rewari Municipal Election Update रेवाड़ी । हरियाणा की सियासत का पारा आज से और चढ़ गया है। रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के बहुप्रतीक्षित चुनावों के लिए आज, 21 अप्रैल 2026 से नामांकन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। जिले में चुनावी बिगुल बजते ही सभी पार्टियों ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने जहां नामांकन शुरू होने से पहले ही अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सबको चौंका दिया है, वहीं भाजपा के खेमे में अभी भी उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन और सस्पेंस का दौर जारी है। Rewari Election 2026, Niharika Chaudhary
आज से नामांकन का दौर शुरू
जिला प्रशासन ने चुनाव को लेकर कमर कस ली है। 10 मई को होने वाले मतदान के लिए आज से नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। रेवाड़ी में एडीसी और धारूहेड़ा में एसडीएम रेवाड़ी को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नामांकन के लिए केंद्रों का निर्धारण इस प्रकार किया गया है। Kumari Raj
रेवाड़ी चेयरमैन पद: नामांकन जिला सचिवालय के कमरा नंबर 202 में जमा होंगे।
धारूहेड़ा नगर पालिका: चेयरमैन और सभी 18 पार्षदों के नामांकन तहसील कार्यालय, धारूहेड़ा में भरे जाएंगे। BJP Candidates Rewari, Haryana Local Body Polls
रेवाड़ी पार्षद: 32 पार्षदों के लिए नामांकन वार्डों के अनुसार हुडा कार्यालय, रोडवेज कार्यालय और डीआरओ कार्यालय में जमा होंगे।
कांग्रेस की ‘लेडी ब्रिगेड’ मैदान में
कांग्रेस ने इस चुनाव में महिला कार्ड खेलकर बड़ी बढ़त लेने की कोशिश की है। पार्टी ने रेवाड़ी और धारूहेड़ा दोनों ही जगहों पर मजबूत पारिवारिक पृष्ठभूमि वाली महिला उम्मीदवारों को उतारा है।
निहारिका चौधरी (रेवाड़ी): रेवाड़ी नगर परिषद की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित है। कांग्रेस ने यहां से शहरी जिला प्रधान प्रवीण चौधरी की पत्नी निहारिका चौधरी को टिकट दिया है। उनका परिवार लंबे समय से शहर की राजनीति में सक्रिय है। निहारिका की सास हीरो देवी और पति प्रवीण चौधरी दोनों ही पार्षद रह चुके हैं।