International News: नेतन्याहू कदम रखेंगे तो होंगे गिरफ्तार, हंगरी के भावी प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार की इजरायल को सीधी चुनौती

International News/Hungary Israel Relations नई दिल्ली । यूरोप के देश हंगरी में हुए हालिया आम चुनाव ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। 16 साल से सत्ता पर काबिज विक्टर ओर्बान की विदाई हो गई है, और अब पीटर मैग्यार हंगरी के नए भाग्य विधाता बनकर उभरे हैं। सत्ता संभालने से पहले ही मैग्यार ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में भूकंप आ गया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि, यदि नेतन्याहू हंगरी की धरती पर कदम रखते हैं, तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हंगरी में ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन: ओर्बान युग का अंत

हंगरी में 12 अप्रैल 2026 को हुए चुनाव के नतीजे किसी चमत्कार से कम नहीं रहे। पीटर मैग्यार की टिस्जा (Tisza) पार्टी ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की है। इस जीत ने विक्टर ओर्बान के उस वर्चस्व को खत्म कर दिया है, जो पिछले 16 सालों से अटूट माना जा रहा था। ओर्बान को बेंजामिन नेतन्याहू का सबसे भरोसेमंद साथी माना जाता था और वह अक्सर यूरोपीय संघ (EU) में इजरायल के बचाव में खड़े होते थे। लेकिन अब पीटर मैग्यार के आने से हंगरी की विदेश नीति पूरी तरह बदल गई है। Peter Magyar Hungary Election 2026, Hungary New PM News 

गिरफ्तारी की धमकी के पीछे का कानूनी पेंच

पीटर मैग्यार ने नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की धमकी केवल राजनीतिक बयानबाजी के लिए नहीं दी है, बल्कि इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) का हवाला दिया है। मैग्यार ने स्पष्ट किया है कि, उनकी सरकार अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करेगी। PM Modi congratulates Peter Magyar 

उनके अनुसार हंगरी अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) का सदस्य बना रहेगा। नियम यह है कि, यदि ICC किसी व्यक्ति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करता है, तो उसके सदस्य देशों की यह कानूनी बाध्यता है कि वह व्यक्ति यदि उनकी सीमा में प्रवेश करे तो उसे हिरासत में लिया जाए। चूंकि नेतन्याहू पर गाजा संघर्ष को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई आरोप लगे हैं, इसलिए मैग्यार ने यह कड़ा रुख अपनाया है।

Leave a Comment

New Update WhatsApp Join WhatsApp