Dausa Teacher Vacancy 2026/Dausa News Today दौसा । अगर आपने बीएड और एमए या एमएससी कर रखी है, और सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। दौसा जिले के महवा में स्थित एक सरकारी स्कूल में गेस्ट फैकल्टी के पदों पर सीधी भर्ती निकली है। विद्या संबल योजना के तहत निकाली गई इस भर्ती में न केवल आपको बच्चों को पढ़ाने का मौका मिलेगा, बल्कि 30,000 रुपये तक प्रति माह सैलरी भी दी जाएगी। Dausa Teacher Vacancy 2026
दौसा की इस स्कूल में सुनहरा मौका
यह भर्ती सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत आने वाले देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय, अमरपुर (महवा) के लिए है। स्कूल प्रशासन ने खाली पदों को भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि, इसमें लंबी चौड़ी परीक्षा प्रक्रिया के बजाय नियमों के आधार पर सीधी नियुक्ति दी जाएगी। Vidya Sambal Yojana Dausa
पद और सैलरी का पूरा गणित
बीएड और पोस्ट ग्रेजुएशन (MA/MSc) करने वाले युवाओं के लिए पदों का विवरण इस प्रकार है।
व्याख्याता (Chemistry): अगर आप केमिस्ट्री के लेक्चरर बनते हैं, तो आपको 30,000 रुपये महीना मिलेगा।
टीचर लेवल-2 (हिंदी, गणित-विज्ञान): इन पदों के लिए 21,000 रुपये सैलरी तय की गई है।
लैब असिस्टेंट: साइंस विषयों के लैब असिस्टेंट के लिए भी 21,000 रुपये दिए जाएंगे।
आवेदन की प्रक्रिया: चूक न जाएं मौका
इस भर्ती के लिए आवेदन करने का समय बहुत कम है। अगर आप योग्य हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया को तुरंत फॉलो करें। Rajasthan Guest Faculty Recruitment